Yamuna ExpressWay Road Accident: एक और हादसे ने निगली 5 की जान, सीएम योगी ने जताया दु:ख

उत्तर प्रदेश । Yamuna ExpressWay Road Accident इस वक्त की बड़ी खबर उत्तरप्रदेश के जेवर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां पर यमुना एक्सप्रेस वे पर आज सुबह 5 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसकी चपेट में आने से 5 की मौत हो गई वहीं अन्य 2 घायल हुए है।
जानें कैसे हुआ हादसा
आपको बताते चलें कि, घटना थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे की बताई जा रही है जहां पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 2 लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में उपचार चल रहा है।
उत्तर प्रदेश: करीब सुबह 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई। गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में 5 लोगों की मृत्यु हो गई है तथा 2 लोगों का कैलाश अस्पताल, जेवर में उपचार चल रहा है। pic.twitter.com/1leEV3Rup9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
सीएम योगी ने दु:ख जताया
आपको बताते चलें कि, इस खबर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई दो वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है। इसके अलावा ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
0 Comments