Advertisment

Yahoo leaves China: चीन को एक और झटका! याहू ने बंद की सेवाएं, जानें क्या है वजह

Yahoo leaves China: चीन को एक और झटका! याहू ने बंद की सेवाएं, जानें क्या है वजहYahoo leaves China: Another blow to China! Yahoo has stopped services, know what is the reason

author-image
Bansal News
Yahoo leaves China: चीन को एक और झटका! याहू ने बंद की सेवाएं, जानें क्या है वजह

दिल्ली। ‘याहू इंक ने बढ़ती हुई चुनौतीपूर्ण स्थितियों का हवाला देते हुए मंगलवार को चीन में अपनी सेवाएं बंद करने का ऐलान किया। यह फैसला काफी हद तक प्रतीकात्मक है क्योंकि कम्पनी की कई सेवाओं को चीन की ‘डिजिटल सेंसरशिप’ द्वारा पहले ही बंद कर दिया गया था। हाल में चीन सरकार ने घरेलू बड़ी कम्पनियों सहित कई प्रौद्योगिकी कम्पनियों पर अपने नियंत्रण का विस्तार करने के लिए कदम उठाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संभवत ‘याहू’ ने इसी वजह से यह फैसला किया है।

Advertisment

कंपनी ने इसलिए उठाया कदम

कंपनी ने एक बयान में कहा चीन में व्यापार करने और कानूनी संबंधी पहलुओं के तेजी से चुनौतीपूर्ण होने के कारण एक नवंबर से याहू की सेवाएं चीन में उपलब्ध नहीं होंगी। कंपनी ने कहा कि वह उपयोगकर्ताओं के अधिकारों और एक स्वतंत्र एवं मुक्त इंटरनेट सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है। अमेरिका और चीन सरकार के बीच प्रौद्योगिकी तथा व्यापार को लेकर जारी गतिरोध के बीच कम्पनी ने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि ‘गूगल’ ने कई साल पहले चीन में अपनी सेवाएं बंद कर दी थीं जबकि ‘माइक्रोसॉफ्ट’ के पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘लिंक्डइन’ ने पिछले महीने कहा था कि वह अपनी चीन की साइट को बंद कर देगा, इसकी जगह एक ‘जॉब बोर्ड’ स्थापित करेगा। ‘याहू’, एक अमेरिकी एवं वैश्विक इंटरनेट सेवा कम्पनी है। याहू का चीन से जाने का फैसला ऐसे वक्त में आया है जब चीन में निजी सूचना संरक्षण कानून लागू हो गया है। चीन का यह कानून निर्धारित करता है कि देश में काम करने वाली कंपनियों को अधिकारियों के अनुरोध पर निश्चित रूप से डाटा सौंपना होगा, जिससे पश्चिमी कम्पनियों के लिए चीन में काम करना मुश्किल हो गया क्योंकि उन्हें चीन की मांगों को पूरा करने के लिए दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
याहू को 2007 में अमेरिका के सांसदों से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी जब उसने चीन में विरोध की आवाज बुलंद करने वाले दो चीनी असंतुष्टों का डाटा सौंप दिया था, जो अंततः उनके कारावास का कारण बना।

yahoo redesign yahoo pulls out of china yahoo news Yahoo Mail yahoo logo yahoo leaving china yahoo leaves china yahoo indonesia yahoo finance premium yahoo finance china yahoo finance yahoo exits china yahoo email yahoo dijual yahoo diakuisisi yahoo customer service yahoo cost cutting strategy yahoo closing beijing office yahoo china website yahoo china news yahoo china yahoo business in china yahoo business yahoo asia yahoo answers Yahoo why yahoo failed in hindi us china yahoo reaction (cr) the yahoo! answers taiwanese companies leaves china stock market news Stock Market stock analysis in python setup yahoo mail on android piñera yahoo china osaka leaves french open jual yahoo how to sign in yahoo mail on android how to setup yahoo mail on android how to setup yahoo email on android how to profit in stock market hoe yahoo email in te stellen op android greater china forward yahoo finance stock email service download stock historical data in python china yahoo pullout china yahoo news china yahoo china real estate crises china floods China Flood China akuisisi yahoo (tt) china yahoo
Advertisment
चैनल से जुड़ें