Advertisment

उडुपी पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ के लिए एक्स श्रेणी की सुरक्षा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मंगलुरू, दो जनवरी (भाषा) कर्नाटक सरकार ने उडुपी पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ को तत्काल प्रभाव से एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Advertisment

‘एक्स’ श्रेणी में दो कर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है । वे कमांडो नहीं होते हैं बल्कि सशस्त्र पुलिसकर्मी होते हैं।

श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य हैं जिसे अयोध्या में राममंदिर का निर्माण का दायित्व दिया गया है।

वह मंदिर निर्माण के लिए जागरूकता अभियान पर हैं। यह अभियान देश के सभी दक्षिणी राज्यों में चलाया गया है।

Advertisment

उडुपी के विधायक रघुपति भट्ट द्वारा मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा एवं गृहमंत्री बसावराज बोम्मई से अनुरोध करने पर श्री विश्वप्रसन्ना तीर्थ को एक्स श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें