Salim–Javed: दशकों बाद फिर दिखेगी सलीम-जावेद की जोड़ी, दोनों पर बनी डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर भी हुआ रिलीज, जानें कैसे टूटी थी ये जोड़ी?

Salim–Javed: दिग्गज लेखकों की जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim–Javed) दशकों बाद साथ काम करने वाले हैं।

salim javed

Salim–Javed: दिग्गज लेखकों की जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim–Javed) दशकों बाद साथ काम करने वाले हैं। इस जोड़ी को भारतीय सिनेमा की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक माना जाता है।

इसके अलावा हाल ही में दोनों (Salim–Javed) पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई गई है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसका ट्रेलर 13 अगस्त को रिलीज किया गया।

सलीम-जावेद ने साथ में काम करने की कही बात

13 अगस्त को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में एक इवेंट आयोजित किया गया था। यहां पर इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘एंग्री यंग मैन’ (Salim–Javed) का ट्रेलर रिलीज किया गया।

https://twitter.com/piyushpk6550/status/1823431007741362504

इस इवेंट सलीम-जावेद (Salim–Javed)  और उनके बच्चे सलमान खान, फरहान अख्तर और जोया अख्तर समेत पूरा परिवार मौजूद रहा।

इसी दौरान जावेद अख्तर (Salim–Javed) ने अनाउंस किया कि वो चार दशकों बाद एक बार फिर से सलीम खान के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि- 'हम अब (स्क्रिप्ट) लिखने जा रहे हैं। मैंने सलीम से बात की है, एक पिक्चर हम और लिख दे। उस जमाने में भी हमारी कीमत ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत भी ज्यादा होगी। वो देखियेगा।'

ज्यादा फीस लेंगे सलीम जावेद!

जावेद अख्तर (Salim–Javed) ने कहा कि उस जमाने में भी हमारी प्राइस ज्यादा थी, इस जमाने में तो बहुत ही ज्यादा होगी।

डॉक्यूमेंट्री सीरीज‘एंग्री यंग मैन’ (Salim–Javed) का ट्रेलर लगभग तीन मिनट लंबा है। इस ट्रेलर की शुरुआत सलमान खान की घोषणा से होती है कि वे अपने पिता के जीवन पर आधारित सीरीज के लिए कैमरे का सामना करने पर पहली बार नर्वस हैं।

बता दें कि इस सीरीज (Salim–Javed) के तीन पार्ट हैं। यह पूरी सीरीज सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन और करियर पर आधारित है।

बता दें कि इस सीरीज का प्रीमियर 20 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होगा।इस सीरीज में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, हेलेन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान और करीना कपूर खान जैसे दिग्गज सितारों के विचारों को भी शामिल किया गया है।

इन फिल्मों में साथ किया काम

salim javed

सलीम खान और जावेद अख्तर (Salim–Javed) ने कई सुपरहिट फिल्में साथ में कीं। उनकी फिल्म दीवार, शोले, डॉन और जंजीर जैसी फिल्में हिंदी सिनेमा एक अलग ही छाप छोड़ कर गई हैं।

इस सुपरहिट जोड़ी (Salim–Javed) ने एक साथ 24 फिल्मों की कहानी और संवाद लिखे। हालांकि, 21 जून, 1981 को ये जोड़ी टूट गई।

कैसे टूटी सलीम-जावेद की जोड़ी?

सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी (Salim–Javed) के टूटने के पीछे कई वजहें बताई जाती हैं। इन कारणों में एक वजह था जावेद अख्तर का बतौर लिरिक्स राइटर बनना।

salim- javed

दरअसल, जावेद अख्तर ने सिलसिला के गीत लिखे थे और वह बतौर जोड़ी गीतकार भी बने रहना चाहते थे। लेकिन सलीम खान को ये मंजूर नहीं था। इस दौरान उनका कहना था कि वे ऐसे किसी काम का श्रेय नहीं लेना चाहते जो उन्होंने किया ही न हो। इस दौरान दोनों (Salim–Javed) की राहें अलग हो गईं।

ये भी पढ़ें...Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों पर आया अभिषेक का रिएक्शन, शादी की अंगूठी दिखाकर ये क्या बोल गए अभिषेक!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article