Wrestlers Protest: नीरज चोपड़ा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन जताया

Wrestlers Protest: नीरज चोपड़ा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन जताया

Wrestlers Protest: नीरज चोपड़ा ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन जताया

Wrestlers Protest ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रदर्शनकारी पहलवानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की।

चोपड़ा की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जबकि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपने विरोध प्रदर्शन को फिर से शुरू करने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी।

तेजी से हवा में उछाला पिज़्ज़ा-डो! वीडियो देख हर कोई हुआ हैरान, यूजर्स ने लिखा- फास्ट डिलीवरी संभव

एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भाला फेंक के एथलीट चोपड़ा ने कहा कि पहलवानों को न्याय के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा जो कि आहत करने वाला है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे खिलाड़ियों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

एक राष्ट्र के रूप में, हम प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी हो या कोई और, की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।

Manipur Open Gym Fire Incident: सीएम दौरे से पहले धूं-धूं के जला ओपन जिम, इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद

जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए।’’ चोपड़ा ने कहा,‘‘यह एक संवेदनशील मुद्दा है, और इससे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निपटा जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...

>>Kabul Airport Attack: आईएसआईएल-के दो सदस्यों को संरा ने किया प्रतिबंधित

>>CTET 2023 Ragistration Start: हो जाइए केंद्रीय शिक्षक बनने के लिए तैयार, 26 मई आवेदन की अंतिम तारीख

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article