WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग का हो रहा आगाज, बॉलीवुड स्टार ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरेंगे जलवा, जानिए शेड्यूल और टाइमिंग

WPL 2024: विमेंश प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरमनी में शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करेंगे. यह WPL का दूसरा सीजन है.

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग का हो रहा आगाज, बॉलीवुड स्टार ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरेंगे जलवा, जानिए शेड्यूल और टाइमिंग

हाइलाइट्स

  • विंमेंस प्रीमियर लीग 2024 कुल 22 मैच होंगे
  • दिल्ली और बेंगलुरु में होंगे लीग के सभी मैच
  • शाहरुख खान ओपनिंग सेरमनी में करेंगे परफॉर्म

WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज 22 फरवरी से हो रहा है. लीग का पहला मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. लीग (WPL 2024) की ओपनिंग सेरेमनी भी इस बार खास होने वाली है. किंग खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे परफॉर्मेंस से सेरेमनी में जलवा बिखेरेंगे.

यह भी पढ़ें: Mohammad Zubair Bail: सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, मिली इतने दिनों की अंतरिम जमानत

   ये सितार ओपनिंग सेरमनी में करेंगे परफॉर्म

विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन 2023 में अभिनेत्री कियारा आडवानी, कृति सेनन ने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन किया था. वहीं इस सीजन में शाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते नजर आएंगे. 

— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 22, 2024


   यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ओपनिंग सेरेमनी चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार को शाम 6.30 बजे शुरू होगी. ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और ब्रॉडकास्टिंग स्पोर्ट्स 18 पर देखी जा सकती है. वहीं WPL के मैच की भी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी. WPL लीग का पहला मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. 

   दिल्ली और बेंगलुरु में होंगे सभी मैच

WPL के दूसरे सीजन में फाइनल समेत कुल 22 मुकाबले होंगे, सभी मैच भारतीय समयनुसार 7.30 बजे शुरू होंगे. सीजन के आधे मैच बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होंगे. वहीं आधे मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे. लीग का फाइनल मुकाबला भी 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा. लीग में 5 टीमें मुंबई इंडियंस, गुजराट जायंट्स, यूपी वारियर्स, रायल चैलेंजर्स बैंगलोर,दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं.

   WPL का शेड्यूल

23 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
26 फरवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु
29 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
1 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
2 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
3 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
4 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु
5 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
6 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
7 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली
8 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली
9 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
10 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
11 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली
12 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली
13 मार्च: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली
15 मार्च: एलिमिनेटर, दिल्ली
17 मार्च: फाइनल, दिल्ली

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article