/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/56gytbyt6hg.jpg)
LIVE Maha Shivratri 2023: शिवरात्री के अवसर पर 18 फरवरी को शुक्रवार रात 2.30 बजे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पट खुल गए। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर खोल दिया गया। जिसके बाद से भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर 19 फरवरी की रात 11 बजे तक मंदिर का पट खुला रहेगा। इस दौरान चार प्रहर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी।
वहीं आज महाशिवरात्रि के पर्व पर ‘‘शिव ज्योति अर्पणम-2023” कार्यक्रम के तहत मिट्टी के करीब 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम के तहत शहर के मंदिरों, व्यावसायिक स्थलों, घरों के अलावा क्षिप्रा नदी के किनारे और महत्वपूर्ण चौराहों एवं स्थलों पर मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us