World's Smallest Deer: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा "दुनिया का सबसे छोटा हिरण", नाम है "माउस डियर"

छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्याय में दुनिया का सबसे छोटा हिरण (worlds-smallest-deer) माउस हिरण (Mouse Deer) देखा गया है।

World's Smallest Deer: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा

कांगेर। World's Smallest Mouse Deer: छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान  Kanger Ghati National Park में दुनिया का सबसे छोटा हिरण देखा गया है। ​माउस डियर नाम के इस छोटे हिरण की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई हैं। आपको बता दें इस माउस डियर को दुनिया का सबसे छोटा हिरण माना जाता है।

हिरणों की 12 प्रजातियों में से माउस डियर

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में 12 तरह की प्रजाति पाई जाती हैं। माउस डियर विश्व (World's Smallest Deer) में सबसे छोटे हिरण समूह में से एक है। भारतीय माउस डियर (Mosechiola indica) रहवास विशेष रूप से घने झाड़ियों वालो नमी वाले जंगलों में होता है।

तीन जानवरों का मिला रूप दुनिया का सबसे छोटा हिरण

दुनिया का सबसे छोटा हिरण माउस डियर में चूहे-सुअर और हिरण का मिश्रित रूप दिखाई देता है। ये हिरण बिना सींग वाले हिरण का एकमात्र समूह है। इस माउस डियर के शर्मीले व्यवहार और रात्रिकालीन गतिविधि के कारण इनमें विशेष रिसर्च किया गया है।

विश्व में सबसे छोटे हिरण का वैज्ञानिक नाम मोसियोला इंडिका

दुनिया के इस सबसे छोटा हिरण के पाए जाने वाले क्षेत्र की बात करें तो ये मुख्य रूप से दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वनों में माउस डियर की उपस्थिति दर्ज़ हुई है।

बचाने का प्रयास जारी

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ऐसे वन्यजीव के लिए उपयुक्त रहवास होने से और राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन द्वारा वन्य जीवों के संरक्षण हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रयास एवं स्थानीय लोगो के सहभागिता से माउस डियर जैसे दुर्लभ प्रजातियों की वापसी देखी जाने से राज्य शासन की वन्यजीव संरक्षण का उद्देश साकार हो रहा है। माउस डियर (World's Smallest Mouse Deer) जिसका वैज्ञानिक नाम मोसियोला इंडिका (Mosiola indica) है। जो विश्ल की सबसे छोटी हिरण की प्रजाति है।

"दुनिया का सबसे छोटा हिरण", "माउस डियर"

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article