/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Worlds-Oldest-Female-Elephant-Death-Vatsala-Panna-Tiger-Reserve-MP-hindi-news.webp)
हाइलाइट्स
दुनिया की सबसे बुजुर्ग मादा हाथी की मौत
MP के पन्ना टाइगर रिजर्व में वत्सला की मौत
पन्ना टाइगर रिजर्व में दादी कही जाती थी वत्सला
रिपोर्ट - मुकेश कुमार
Worlds Oldest Female Elephant Death: दुनिया की सबसे बुजुर्ग मादा हाथी वत्सला ने मंगलवार को आखिरी सांस ली। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में मादा हाथी वत्सला को दादी कहा जाता था। बताया जाता है कि वत्सला की उम्र 100 साल से ज्यादा थी। MP के सीएम मोहन यादव ने X पर पोस्ट करके वत्सला को श्रद्धांजलि दी।
https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1942627335066276136
गिनीज बुक में दर्ज नहीं हो सका नाम
पन्ना टाइगर रिजर्व ने मादा हाथी वत्सला का सबसे उम्रदराज मादा हाथी होने का दावा किया था, लेकिन जन्म की आधिकारिक पुष्टि और कोई दस्तावेज नहीं होने से वत्सला का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो सका।
1993 में पन्ना लाई गई थी फीमेल एलीफेंट
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/female-elephant-Vatsala-death-Panna-Tiger-Reserve-300x174.webp)
फीमेल एलीफेंट को 1993 में पन्ना टाइगर रिजर्व में लाया गया था। विंध्याचल पर्वत श्रृंखलाओं पर एक रॉक पेंटिंग के नाम पर मादा एलीफेंट का नाम वत्सला रखा गया था। पन्ना टाइगर रिजर्व ने सबसे बुजुर्ग मादा हाथी वत्सला की मौत की पुष्टि की।
हाथियों के कुनबे की देखभाल करती थी वत्सला
वत्सला पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी। वत्सला जब तक स्वस्थ थी, वो हाथियों के कुनबे की देखभाल करती थी। वत्सला लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे दादी वत्सला ने आखिरी सांस ली। हिनौता कैंप में मादा हाथी का अंतिम संस्कार किया गया।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/female-elephant-Vatsala-death-Panna-Tiger-Reserve-Madhya-Pradesh-300x208.webp)
केरल के नीलांबुर वन में हुआ था जन्म
केरल के नीलांबुर वन में वत्सला का जन्म हुआ था। 1971 में उसे मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम लाया गया था। 1993 में वत्सला को पन्ना टाइगर रिजर्व भेजा गया था। वत्सला ने 10 साल तक बाघों की ट्रैकिंग में मदद की। 2003 में उसे रिटायर कर दिया गया, लेकिन तब से वो दूसरे हाथियों के बच्चों की देखभाल कर रही थी। वत्सला शांत स्वभाव की थी।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
पुरानी गाड़ियों को 1 नवंबर से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, नई दिल्ली के साथ इन शहरों में भी नियम
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Delhi-Old-Vehicle-Fuel-Ban-rule-1-november-Noida-Ghaziabad-Gurgaon-hindi-news.webp)
Delhi Old Vehicle Fuel Ban: नई दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को 1 नवंबर से डीजल पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह निर्णय नई दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी लागू होगा। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल के मामले में अक्टूबर तक राहत दी है। इसके बाद 1 नवंबर से नई दिल्ली सहित पूरे एनसीआर क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की पुरानी गाड़ियों को तेल नहीं मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us