The Great Banyan Tree: 250 साल पुराना है यह पेड़, गिनीज बुक में दर्ज है नाम, पढ़ें पूरी कहानी

The Great Banyan Tree: 250 साल पुराना है यह पेड़, गिनीज बुक में दर्ज है नाम, पढ़ें पूरी कहानी

Worlds Largest Banyan Tree: ऐसे तो बरगद के पेड़ (Banyan Tree) पूरी दुनिया में पाए जाते हैं और अन्य पेड़ों की तुलना में ये पेड़ काफी विशालकाय होते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा बरगद का पेड़ है जो अपनी विशालता के कारण विश्वस्तर पर मशहूर है। इतना ही नहीं इस पेड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। आइए जानते हैं इस पेड़ की पूरी कहानी।

250 साल से भी ज्यादा पुराना है पेड़
दरअसल हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ की। इस पेड़ का नाम द ग्रेट बनयान ट्री (The Great Banyan Tree) है। 250 साल से भी ज्यादा पुराने इस पेड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

एक पेड़ से बन गया जंगल
यह बरगद का पेड़ भारत में कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन (Acharya Jagadish Chandra Bose Indian Botanic Garden) में है। जानकारी के मुताबिक, इस पेड़ को 1787 में स्थापित किया गया था। धीरे-धीरे इस पेड़ की जड़ें और शाखाएं इतनी फैल गईं कि पूरा जंगल बस गया है। इसे देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकेंगे कि ये सिर्फ एक ही पेड़ है।

80 से ज्यादा प्रजाति के पक्षी रहते हैं
यह करीब 24 मीटर ऊंचा और 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इस पेड़ की तीन हजार से भी ज्यादा जटाएं हैं, जो कि अब जड़ों में तब्दील हो चुकी हैं। विशालता की वजह से इस पेड़ को दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ या ‘वॉकिंग ट्री’ भी कहा जाता है। इस पेड़ पर 80 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी रहते हैं।

Golconda Fort: रहस्यों से भरा है भारत का ये किला, पर्यटन का भी है केंद्र, जानिए इसका इतिहास

1987 में इस विशालकाय बरगद के सम्मान में भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया था। यह पेड़ बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के प्रतीक चिह्न के तौर पर भी पहचाना जाता है।

Largest Cannon of Asia: इतिहास में सिर्फ एक बार चली, फिर भी दुनिया के लिए अजूबा है भारत की ये तोप

13 लोगों की टीम इस पेड़ की देखरेख करती है। इसमें वनस्पति वैज्ञानिक से लेकर माली तक शामिल हैं। समय-समय इस पेड़ की जांच भी की जाती है, ताकि इसे कोई नुकसान न पहुंच सके।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password