World tallest Shiva Statue: क्या आपने देखी 369 फुट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा ! आज होगा भव्य अनावरण

World tallest Shiva Statue: क्या आपने देखी 369 फुट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा ! आज होगा भव्य अनावरण

World tallest Shiva Statue: जहां पर देश-दुनिया में कई प्रकार की सबसे ऊंची प्रतिमाएं स्थापित है वहीं पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का आज शनिवार को राजस्थान के राजसमंद जिले में अनावरण किया जा रहा है। जिसका नाम 'विश्व स्वरूपम' नाम दिया गया है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में स्थापित भगवान शिव की 369 फुट ऊंची प्रतिमा का गुजरात के आध्यात्मिक गुरु और धर्म प्रचारक मोरारी बापू अनावरण करेंगे। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी उपस्थित रहेंगे।

जानें शिव प्रतिमा की खासियत

आपको बताते चलें कि,  भगवान शिव की यह 'विश्व स्वरूपम' प्रतिमा उदयपुर से 45 किलोमीटर की दूर स्थित है। इसका निर्माण टाट पदम संस्थान द्वारा किया गया है। यहां भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में बैठे हैं। यहां पर कहा जाता है कि यह मूर्ति 20 किलोमीटर दूर से दिखाई देती है। यह 51 बीघे में एक पहाड़ी की चोटी पर स्थापित है। को बनने में 10 साल लगे हैं।इस प्रतिमा को बनाने में 3000 टन स्टील और लोहा, 2.5 लाख क्यूबिक टन कंक्रीट और रेत का इस्तेमाल किया गया है। तांबे के रंग की मूर्ति को बारिश और धूप से बचाने के लिए जिंक मिश्र धातु का लेप भी लगाया गया है। यह 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का सामना कर सकती है। प्रतिमा के डिजाइन का विंड टनल टेस्ट ऑस्ट्रेलिया में किया गया है।

Image

आज से नौ दिन चलेगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

यहां पर  संस्थान के ट्रस्टी और मिराज समूह के अध्यक्ष मदन पालीवाल ने बताया कि प्रतिमा के अनावरण के पश्चात पूरे राज्य में 29 अक्टूबर से 6 नवंबर यानी नौ दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीटीआई ने पालीवाल के हवाले से बताया, 'श्रीनाथजी की नगरी में स्थापित भगवान शिव की यह अद्भुत प्रतिमा धार्मिक पर्यटन को एक नया आयाम देगी।' मोरारी बापू नौ ​​दिनों तक राम कथा का पाठ भी करेंगे।

Image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article