World Sanskrit Day: प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

World Sanskrit Day: प्रधानमंत्री ने विश्व संस्कृत दिवस पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

 World Sanskrit Day: नयी दिल्ली| आज विश्व संस्कृत दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संस्कृत के साथ बेहद खास रिश्ता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व संस्कृत दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए सभी से सोशल मीडिया पर संस्कृत में एक वाक्य साझा करने की अपील की।

पीएम मोदी ने किया ये खास आग्रह

publive-image

मोदी ने ‘एक्स’ पर संस्कृत में की गई एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व संस्कृत दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। मैं उन सभी की प्रशंसा करता हूं, जो संस्‍कृत के प्रति बहुत भावुक हैं। भारत का संस्कृत के साथ बहुत विशिष्‍ट संबंध है। इस महान भाषा का उत्सव मनाने के लिए, मैं आप सभी से संस्कृत में एक वाक्य साझा करने का अनुरोध करता हूं।

’उन्होंने इस पोस्ट के बाद खुद भी संस्कृत में एक वाक्य साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘‘अग्रिमदिनेषु भारतं जी-20 संमेलनस्य आतिथ्यं करिष्यति। संपूर्णविश्वतः जनाः भारतम् आगमिष्यन्ति, अस्माकं श्रेष्ठसंस्कृतिं ज्ञास्यन्ति च। ’’उन्होंने सभी से संस्कृत वाक्य के साथ ही हैशटैग ‘सेलिब्रेटिंग संस्कृत’ का उपयोग करने का भी आग्रह किया।

श्रावणी पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है- संस्कृत दिवस

संस्कृत दिवस भारत में प्रतिवर्ष 'श्रावणी पूर्णिमा' के दिन मनाया जाता है। श्रावणी पूर्णिमा अर्थात् रक्षा बन्धन ऋषियों के स्मरण तथा पूजा और समर्पण का पर्व माना जाता है।

ऋषि ही संस्कृत साहित्य के आदि स्रोत हैं, इसलिए श्रावणी पूर्णिमा को ‘ऋषि पर्व’ और ‘संस्कृत दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व संस्कृत दिवस?

विश्व संस्कृत दिवस हर साल 31 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन संस्कृत भाषा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

संस्कृत को देववाणी यानी देवताओं की वाणी भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:

G20 summitb 2023: जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली की सड़कों की सुंदरता बढ़ी, वन विभाग ने करीब ढाई लाख गमले लगाए

Raksha Bandhan New Wishes: भाई, बहन और अपनों को भेजें रक्षाबंधन की ये नई शुभकामनाएं और फ्रेश कोट्स

MP News: सीएम शिवराज ने बहनों को दीं रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, लाड़ली बहना योजना पर कही ये बात

Anand Mahindra: आनंद महिंद्रा भारत के शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद को देंगे XUV400 इलेक्ट्रिक कार, एक्स पर दी खुशखबरी

Asia Cup 2023: श्रीलंका और बांग्लादेश को बड़ा झटका, दोनों ही टीमों के मुख्य खिलाड़ी हुए एशिया कप से बाहर, जानें पूरी खबर

World Sanskrit Day, Sanskrit Day, PM Modi, विश्व संस्कृत दिवस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article