World Redcross Day 2024: क्या है Red Cross, जिसे माना जाता है "मानवता का प्रतीक", जानिए Red Cross का इतिहास और महत्वता

World Redcross Day 2024: क्या है Red Cross, जिसे माना जाता है

World Redcross Day 2024: हर साल 8 मई को दुनिया भर के लोग विश्व रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट दिवस मनाते हैं. यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के विचारों का सम्मान करते हैं.

यह हेनरी डुनेंट को याद करने का भी दिन है, जिन्होंने रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति की शुरुआत की और नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति थे. आज हम जानेंगे कि हमारे स्वास्थ के लिहाज से और मानवता के लिए बेहद खास क्यों माना जाता है.

    क्या है विश्व रेड क्रॉस की थीम 

हर साल 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस और रेड क्रिसेंट दिवस के रूप में माया जाता है. इस साल रेड क्रॉस की थीम “I give with joy, and the joy I give is a reward"(“मैं खुशी से देता हूं, और जो खुशी मैं देता हूं वह पुरस्कार है") है.

यानी में किसी भी व्यक्ति को ख़ुशी के साथ ख़ुशी देता हूँ और जो ख़ुशी में देता हूँ वो मेरे लिए उपहार के समान है."

    क्या है रेडक्रॉस मूवमेंट ?

HISTORY OF IRCS – Indian Red Cross Society, Karnataka State Branch

हर साल रेड क्रॉस का दिन उदारता, सहानुभूति और निस्वार्थता की भावना को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. यह दिन रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट के बेहद मानवीय मूल्यों और गतिविधियों को दर्शाने के लक्ष्य से मनाया जाता है.

मुख्य रूप से रेड क्रॉस प्राकृतिक आपदाओं, सशस्त्र संघर्षों और बाकी संकटों से प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुँचाने का काम करता है.

    क्या है रेडक्रॉस 

रेड क्रॉस सोसाइटी: युद्ध एवं आपदा के समय लोगों की उम्मीद

रेड क्रॉस एक संस्था है और रेड क्रिसेंट एक आंदोलन है. ये दोनों ही आपस में जुड़े हुए हैं. यह आंदोलनदुनियाभर में लोगो के लिए भलाई और मदद के लिए शुरू हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप रेड क्रॉस संस्था की स्थापना हुई.

रेड क्रॉस की स्थापना साल 1863 में हुई थी. इतना ही नहीं इस संस्था में लगभग 8 करोड़ से ज्यादा लोग वॉलेंटीयर हैं. आज के समय में दुनिया के हर देश में इसकी ब्रांच है.

    हेनरी ड्यूनेंट ने की थी शुरुआत 

रेड क्रॉस की शुरुआत  हेनरी ड्यूनेंट ने 1863 में की थी. उनका जन्मदिन 8 मई को स्विट्ज़रलैंड के जेनेवा में हुआ था. इसलिए उनके जन्मदिन के मौके पर 8 May को World Red Cross Day के रूप में मनाते हैं.

आईसीआरसी के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की धार्मिक प्रतिबद्धता - धर्म और मानवतावादी सिद्धांत | धर्म और मानवतावादी सिद्धांत

रेड क्रॉस शुरू करने और बहुत से लोगों की मदद करने के लिए हेनरी ड्यूनेंट  को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था. रेडक्रास समिति के जनक हेनरी ड्यूनेंट को वर्ष 1901 में पहला नोबेल शान्ति पुरस्कार दिया गया.

तत्पश्चात् प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किये गये कार्यों के लिए सन् 1917 एवं 1944 और सन् 1963 में रेडक्रास द्वारा विगत 100 वर्षों में किये गये सराहनीय कार्यों के लिए चौथी बार नोबेल शान्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article