World Record Martin: 8 साल की उम्र में बच्चे ने किया कमाल, 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारत के सोनीपत के रहने वाले 8 साल के बच्चे ने कर दिखाया है। यहां पर बच्चे ने अपने कमाल से अपनी उम्र जितने ही 8 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए है।

World Record Martin: 8 साल की उम्र में बच्चे ने किया कमाल, 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम

World Record Martin: दुनिया जितनी बड़ी है उतने ही कारनामे और कमाल सामने आते है ऐसा ही एक कमाल भारत के सोनीपत के रहने वाले 8 साल के बच्चे ने कर दिखाया है। यहां पर बच्चे ने अपने कमाल से अपनी उम्र जितने ही 8 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए है। बता दें कि, बच्चे का नाम मार्टिन है।

बड़े-बड़े नहीं कर पाते ऐसा कमाल

आपको बताते चले कि, यहां पर कमाल कर देने वाला यह बच्चा सोनीपत के सेक्टर 23 में रहने वाला है जहां पर इस बच्चे ने 8 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हुए हैं। ऐसा कारनामा बड़े-बड़े लोग नहीं कर पाते मार्टिन ने कर दिखाया है। बता दें, मार्टिन अब तक 8 विश्व रिकॉर्ड और 3 एशिया रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। बता दें कि, यह सब रिकॉर्ड मार्टिन ने किक बॉक्सिंग में बेहतरीन पंच दिखाकर अपने नाम किए है।  बता दें कि, 8 साल की उम्र में ही मार्टिन ने 3 मिनट में 1105 पंच मार कर इस  रिकॉर्ड को अपने नाम किया है।

Image

मुश्किल समय में पाया वरदान

आपको बताते चले कि, मार्टिन ने किक बॉक्सिंग के अपने बेहतरीन गुर कोरोना काल के समय लॉकडाउन के दौरान सीखा था। उस दौरान मार्टिन ने अपना करियर बनाय़ा। इसे लेकर बताया कि, जब कुछ करने के लिए नहीं था तो इस खाली समय का मार्टिन ने फायदा उठाया. उन्होंने घर पर अपने पिता की सहायता से किक बॉक्सिंग के गुर सीखे. उन्होंने खूब प्रैक्टिस की और अब नतीजा आपके सामने है. मार्टिन को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद लंदन के पार्लियामेंट में सम्मानित भी किया गया था। आपको बता दें कि, मार्टिन ने पहले पंचिंग बेड पर 3 मिनट में 918 पंच करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड रूस के 28 वर्षीय पावेल के नाम किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article