/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/world-music-day01.jpg)
World Music Day: आज 21 जून को विश्व संगीत दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत सन 1982 में फ्रांस से हुई थी।
World Music Day: आज भारत के साथ-साथ कई देश इस दिन को मनाते हैं। यह दिन पुरी तरह से संगीत से जुड़े लोगों को समर्पित है।
भारत की आत्मा है संगीत
भारतीय संस्कृति में संगीत का हमेशा से ही एक अलग स्थान रहा है। भारत में संगीत से जुड़े लोगों का का सम्मान किया जाता है। प्राचीन काल से ही भारत में संगीत का जलवा कायम रहा है।
भारत में रहने वाला लगभग प्रत्येक व्यक्ति संगीत को सुनता है। भारत अलग अलग सांस्कृतियों देखने को मिलती हैं। सभी सांस्कृतियों का अपना संगीत है।
[caption id="attachment_227905" align="alignnone" width="889"]
World Music Day[/caption]
भाषाओं के सीमा को तोड़ता है संगीत
संगीत किसी भी भाषा और संस्कृति में बांदा हुआ नहीं है। संगीत अपने अलग अंदाज से सभी को प्रभावित करता है। संगीत में भाषा की कोई सीमा नहीं होती है।
संगीत को एक दैवीय कला माना जाता है।
संगीत से एक अलग तरह शांति मिलती है। संगीत की भाषा दुनिया की सबसे अच्छी भाषा मानी गई है।
संगीत का प्रभाव
संगीत अपने श्रोताओं पर अपना अलग प्रभाव बनाता है। आज संगीत का प्रयोग अलग अलग क्षेत्र में किया जा रहा है।
संगीत को मेडिटेशन में भी प्रयोग किया जाता है, जिससे शांति मिलती है। ऐसा भी कहा जात है कि संगीत को सुनने से मानसिक तनाव दूर होता है।
संगीत का चिकित्सा पर प्रभाव
संगीत को मनोरंजन के साथ साथ अलग अलग उद्देश्य से सुना जाता है। कोई तनाव दूर करने के लिए सुनता है तो कोई मन बहलाने के लिए सुनता है।
वर्तमान में चिकित्सा के क्षेत्र में भी संगीत का प्रयोग किया जा रहा है, जिसका अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है।
ऐसा कहा जा सकता है कि संगीत हमारे जीवन का एक अभिन्न यंग बन चुका है।
Yoga Day Images: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर अपनों को जरुर भेजें ये शुभकामना संदेश
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें