दुनिया का सबसे महंगा खाद्य तेल, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

दुनिया का सबसे महंगा खाद्य तेल, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

argan oil

नई दिल्ली। आजकल पेट्रोल और डीजल से भी ज्यादा महंगा खाद्य तेल हो गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा खाद्य तेल कौन है? कम ही लोग इस तेल के बारे में जानते हैं। ये तेल है आरगन ऑयल। दुनिया में सबसे खास किस्म का यह तेल है। दिलचस्प बात ये है कि 20 साल पहले तक आरगन ऑयल को कोई जानता तक नहीं था और ये सबसे सस्ता तेज था। लेकिन दो दशकों में ऐसा कुछ हुआ कि यह सबसे महंगा तेल बन गया।

1 लीटर तेल की कीमत 300 डॉलर

दुनिया में इस वक्त एक लीटर आरगन तेल की कीमत 300 डॉलर है। यानी करीब 22 हजार रूपए। 20 साल पहले तक इस तेल को कोई जानता तक नहीं था। मोरक्को के एक छोटे से गांव में इस तेल को तैयार किया जाता था और सड़क किनारे इसे बेचा जाता था। तब इसकी कीमत महज 3 डॉलर प्रति लीटर थी। लेकिन जैसे ही लोगों को इस तेल के बारे में पता चला, आर्गन तेल एक ब्रांड बन गया। आज आरगन ऑयल एक बिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन चुका है।

पारंपरिक तरीकों से तेल का निर्माण

इस तेल को मोरक्को की एक जनजातीय अमाजीघ की महिलाएं तैयार करती हैं। इस तेल को आज भी पारंपरिक तरीकों से ही बनाया जाता है। इस तेल का प्रयोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और मोरक्को की पारंपरिक डिशेज को पकाने के लिए किया जाता है। तेल को आरगन फल के बीज से तैयार किया जाता है। ये फल मोरक्कों, अंटलांटिक तट और एटलस की पहाडियों में स्थित रेगिस्तान जैसी जगह में ही उगता है। उत्तर अफ्रीका में रहने वाले अमाजीघ समुदाय के लोग इस फल को इकट्ठा करते हैं। इस समुदाय के लोग पिछली कई सदी से इस तेल का प्रयोग कर रहे हैं।

40 किलों फल से 1 किलोग्राम तेल बनाया जाता है

तेल बनाने के लिए, जब ये फल पक कर अपने आप गिर जाते हैं तो इसे इकट्ठा कर लिया जाता है। इसके बाद इसे धूप में सुखाया जाता है। जब यह सूख जाता है तो फिर इसके छिलके को उतार दिया जाता है। आरगन के बीज तक पहुंचने की प्रक्रिया काफी मश्किल मानी जाती है। इसे तैयार करने वाले अमाजीघ जनजाती की माने तो हर कोई इसे तोड़ नहीं सकता है। इसे तोड़ने के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो सिर्फ अमाजीघ जनजाती के लोगों को ही आती है। बतादें कि एक लीटर तेल के लिए करीब 40 किलोग्राम आरगन के फल और 20 किलोग्राम बीज की जरूरत पड़ती है।

कई लोग इसे रेड गोल्ड कहते हैं

कई लोग इसकी कीमत के कारण इसे रेड गोल्ड भी कहते हैं। हालांकि इसे काफी मेहनत के बाद बनाया जाता है। एक लीटर तेल को बनाने में कम से कम 24 घंटे तक का समय लग जाता है। आरगन ऑयल को खासकर अमाजीघ जनजाती की महिलाएं तैयार करती हैं। मोरक्कों में इस तेल का इस्तेमाल खाद्य तेल के रूप में किया जाता है। जबकि दूसरे देश इस तेल को कॉस्मैटिक बनाने में प्रयोग करते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password