World Health Day : सीएम शिवराज ने दी "विश्व स्वास्थ्य दिवस" की बधाई, कही ये बात

World Health Day : सीएम शिवराज ने दी विश्व स्वास्थ्य दिवस की बधाई, कही ये बात world-health-day-cm-shivraj-congratulated-world-health-day-said-this-pds

World Health Day : सीएम शिवराज ने दी

भोपाल। World Health Day आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी नगर वासियों को ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहे,इसके लिए हम संकल्पित हैं।

सतत प्रयत्नशील हैं — World Health Day
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपको #WorldHealthDay की हार्दिक शुभकामनाएं! उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को परिष्कृत करने के साथ-साथ हम हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई के माध्यम से चिकित्सा सेवा को समृद्ध करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। आप सभी को विश्व स्वास्थ्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उत्तम स्वास्थ्य, जीवन के लिए सबसे बड़ा वरदान और अमूल्य निधि है। आइए, WorldHealthDay पर हम सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने हेतु संकल्पित हों। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ, समर्थ एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनें।

इस दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना — World Health Day
आपको बता दें, 7 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इसे डब्ल्यूएचओ  WHO के नाम से भी जाना जाता है। इस संगठन के स्थापना करने के 2 साल बाद से ही विश्व हेल्थ डे World Health Day  मनाया जाने लगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article