World Earth Day 2022: गूगल ने अपने डूडल में दिखाई पृथ्वी की खास झलक, क्या आपने देखी….

World Earth Day 2022: आज 22 अप्रैल को जहां दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day 2022) मनाया जा रहा है वहीं पर गूगल ने इस खास दिन को डूडल के अंदाज में पेश किया है। जहां पर सर्चिग पाथ पर आपको पृथ्वी के रूप की झलक नजर आएंगी।
जानें कैसा दिख रहा आज डूडल
आपको आज के गूगल के डूडल में चार स्थानों के एनिमेशन की एक श्रृंखला दिखाई देने वाली है यह एनीमेशन यह दिखाने के लिए बनाया जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को कैसे प्रभावित किया है, एनीमेशन में विभिन्न वर्षों के चित्र हैं। Google अर्थ टाइमलैप्स और अन्य स्रोतों से रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी का उपयोग करते हुए, डूडल हमारे ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाता है. इन दृश्यों को देखने के लिए पूरे दिन बने रहें, जिनमें से प्रत्येक एक समय में कई घंटों तक मुखपृष्ठ पर रहता है। बताते चलें कि, इस एनिमेशन में तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, सेर्मर्सूकिन ग्रीनलैंड, ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ और जर्मनी के एलेंड में हार्ज़ फ़ॉरेस्ट की झलक दिखती है।
Today’s #EarthDay #GoogleDoodle addresses one of the most pressing topics of our time: climate change.
Using real time-lapse imagery from #GoogleEarth and other sources, tune in all day to see the impact of climate change across our planet 🌎
→ https://t.co/3IQ6D5wJSu pic.twitter.com/tNaO7LbaKl
— Google Doodles (@GoogleDoodles) April 22, 2022
जानें कब से मनाया जा रहा ये दिवस
आपको बताते चलें कि, विश्व पृथ्वी दिवस की बात की जाए तो, यह साल 1970 में पहली बार मनाया गया था। जहां पर पर्यावरण की रक्षा के लिए जुलियन कोनिग द्वारा साल 1969 में इस आंदोलन को अर्थ डे ( World Earth Day 2022 theme) का नाम दिया गया और 22 अप्रैल को इसे मनाया जा रहा है। बताते चले कि, इस दिवस पर इस साल की थीम ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है. यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है।
0 Comments