World Cup 2023: श्रीलंका को बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा वर्ल्ड कप से हुए बाहर, जानें कारण

World Cup 2023: श्रीलंका को वर्ल्ड कप से पहले तब करारा झटका लगा जब उसे मंगलवार को अपने स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा...

World Cup 2023: श्रीलंका को बड़ा झटका, वानिंदु हसरंगा वर्ल्ड कप से हुए बाहर, जानें कारण

World Cup 2023: श्रीलंका को वर्ल्ड कप से पहले तब करारा झटका लगा जब उसे मंगलवार को अपने स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोटिल होने के कारण अगले महीने से भारत में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम से बाहर करना पड़ा।

एशिया कप में भी नहीं थे हसरंगा

श्रीलंका अपने स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को चोटिल होने के कारण अगले महीने से भारत में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं कर पाएगा।

लेग स्पिनर हसरंगा पिछले महीने लंका प्रीमियर लीग के प्लेऑफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे।

7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है पहला मैच

श्रीलंका ने मंगलवार को ऑलराउंडर दासुन शनाका की अगुवाई में अपनी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा की। कुसाल मेंडिस को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। हसरंगा ने जून जुलाई में विश्व कप क्वालीफायर में श्रीलंका को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने केवल सात मैच में 22 विकेट लिए थे।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका को उनकी बड़ी कमी खलेगी। श्रीलंका वर्ल्ड कप से पहले 29 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ और 2 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगा। वर्ल्ड कप में वह अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा।

वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका की टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसाल परेरा, पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललेज, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना , लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका। रिजर्व: चमिका करुणारत्ने।

ये भी पढ़ें: 

Asian Games 2023: विष्णु सरवनन सेलिंग में एक अंक से चूके सिल्वर, जीता ब्रॉन्ज़; पुरुष स्कीट ईवेंट में भी आया मेडल

CG News: रायपुर से दुर्ग सर्विस रोड 4 दिन रहेगा बंद, सड़क का होगा चौड़ीकरण, इस डायवर्ट रूट से गुजरेंगे वाहन

Tiger 3 Message Video Out: जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक… सामने आया फिल्म का पहला वीडियो

Jammu Kashmir News: अनंतनाग में हुआ जोरदार धमाका, बिहार के इतने हुए मजदूर घायल, जांच में जुटी पुलिस

MPPSC PCS 2023: एमपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, इस लिंक से करें आवेदन

world cup 2023, icc world cup 2023, wanindu hasaranga, world cup sri lanka team, sri lanka team, sri lanka squad, dasun shanaka, kusal mendis

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article