Advertisment

World Asthma Day 2022 : जानिए क्या है विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास

World Asthma Day 2022 : जानिए क्या है विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास World Asthma Day 2022 Know what is the history of World Asthma Day vkj

author-image
deepak
World Asthma Day 2022 : जानिए क्या है विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास

World Asthma Day 2022 : आज यानी 3 मई को पूरी दुनिया में अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) मनाया जा रहा है। हर साल मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) मनाया जाता है। अस्थमा दिवस का आयोजन लोगों को अस्थमा से जुड़ी गंभीर बीमारियों से अवगत कराने और उनके निदान के लिए आयोजित किया जाता है। अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो श्वास प्रणाली को प्रभावित करती है। तो आज हम आपको विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) का इतिहास और उससे जुड़ी जानकारियां बताने जा रहे है।

Advertisment

विश्व अस्थमा दिवस का इतिहास

विश्व अस्थमा दिवस की शुरुआत 1993 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से की गई थी। साल 1998 में विश्व अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) का आयोजन 35 से अधिक देशों में किया गया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया था कि वैश्विक स्तर पर 339 मिलियन से अधिक लोगों को अस्थमा था जिसके चलते लाखों की तादत में मौते हुई थी। वही अस्थमा को लेकर लोगों में कुछ गलत बाते भी फैली हुई थी। इसलिए लोगों तक अस्थमा का सच बताने के लिए विश्व अस्थमा की शुरूआत की गई। अस्थमा दिवस (World Asthma Day 2022) के मौके पर हर साल एक विषय तय किया जाता है और पूरे साल उसपर काम किया जाता है।

क्या है अस्थमा के लक्षण

अस्थमा के लक्षणों में मुख्य रूप से सांस लेने में कठिनाई होने लगती है। श्वास नलियों में सूजन के चलते श्वसन मार्ग सिकुड़ने लगता है। इसके अलावा खांसी, घबघराहट तथा सीने में जकड़न व भारीपन होना, फेफड़ों में लंबे समय तक कफ जमे रहना, नाड़ी गति का बढ़ जाना, सांस लेते समय सीटी की आवाज का आना आदि भी अस्थमा के लक्षण होते हैं।

अस्थमा के क्या खाएं

अस्थमा के मरीज को गरिष्ठ भोजन, तला भोजन से दूरी बनाना चाहिए। अधिक मीठा, ठण्डा पानी, दही का सेवन भी न करें। अस्थमा के रोगियों को प्रोटीन, कार्बाेहाइड्रेट, वसा वाली चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक के सेवन से भी परहेज करें।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें