MP News: मजदूरों ने मेडिकल पर किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस से भी झड़प, इलाके में लगाई धारा 144

जिले के भाजपा कार्यालय के समीप स्थित आस्था मेडिकल में आज मजदूरों ने पथराव कर दिया। यहां पर रोज ही बड़ी संख्या में मजदूरों का जमावड़ा लगता है।

MP News: मजदूरों ने मेडिकल पर किया पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस से भी झड़प, इलाके में लगाई धारा 144

रीवा। जिले के भाजपा कार्यालय के समीप स्थित आस्था मेडिकल में आज मजदूरों ने पथराव कर दिया।

यहां पर रोज ही बड़ी संख्या में मजदूरों का जमावड़ा लगता है। क्योंकि यहां पर लेवर मंडी भी है।

सुबह के वक्त यहां पर मजदूर इक्टठा होते हैं, यहीं से मजदूरों को लोग काम के लिए ले जाते हैं।

आस्था मेडिकल स्टोर पर हुआ पत्थर

आज सुबह जब आस्था मेडिकल स्टोर के सामने से भीड़ लगी तो मेडीकल के सुरक्षा कर्मी ने लोगों से दुकान के सामने से हटने की बात कही थी।

इसी बात को लेकर मेडीकल में तैनात सुरक्षा कर्मी और मजदूरों के बीच विवाद हो गया।

बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस बल

विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा। विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिस के जवान और मजदूरों के बीच भी झड़प हो गई।

सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित

घटना स्थल पर कई महिलाएं भी मौजूद थीं। यहां पर मजदूरों ने ईटों को तोड़कर मेडीकल पर पत्थर फेंके।

हमला हुआ साथ ही सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा।

जिस स्थान पर विवाद हुआ पर एक तिराहा है जो सतना जिले को भी रीवा से जोड़ता है। मजदूर सालों से इसी तिराहे पर खड़े होते आ रहे हैं।

अभी तक मजदूरों पक्ष सामने नहीं आया

इससे पहले भी यहां के व्यापारियों और मजदूरों के बीच मामूली बहस हो चुकी है। लेकिन इस बार विवाद ज्यादा बढ़ गया।

हालांकि अभी तक मजदूरों पक्ष सामने नहीं आया है कि किस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा है।

मजदूरों को इक्टठा होने के लिए नहीं है जगह

मजदूरों को एक उचित स्थान देने के लिए नगर निगम और स्थानीय प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है कि एख टीन शेड तैयार किया जाए जहां पर ये मजदूर अपनी मंडी लगा सके।

लेकिन यह व्यवस्था अब तक नहीं बन पाई है। जिससे मजदूरों को सड़कों पर एकत्रित होना पड़ रहा है।

दो से तीन घटें तक चला विवाद

बताया गया है कि दुकान के कर्मचारी से मारपीट कर मेडीकल दुकान की एक कार में मजदूरों ने आग भी लगा दी।

करीब स दो से तीन घटें तक ये विवाद चलता रहा है।

बाद में मौके पर पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल यहां पर धारा 144 लगा दी गई है।

पुलिस ने बाताय है कि अब हालात सामान्य हैं साथ ही पुलिस अब स्थानीय जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर रही है।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: बड़ी खबर, कांग्रेस के ये बड़े नेता आज हो सकते हैं BJP में शामिल, टिकट न मिलने से हैं नाराज

Draupadi Murmu Bihar Visit: 3 दिन बिहार दौरे पर द्रौपदी मुर्मू, चौथे कृषि रोड मैप का करेंगी शुभारंभ

Fashion Tips For Garba Night: नवरात्रि में रेडिएंट ऑउटफिट के लिए अपनाएं ये फैशन टिप्स!

Bigg Boss 17: शो से इन कपल के रिश्ते के बीच आई दरार, नहीं समझ आया है क्या है ‘बिग बॉस का फॉर्मेट

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत आज से, राहुल और प्रियंका गांधी संभालेगीं मोर्चा

रीवा न्यूज, मजदूर मंडी रीवा, मजदूरों का विवाद रीवा, आस्था मेडीकल स्टोर रीवा, मप्र न्यूज, Rewa News, Labor Market Rewa, Laborers' Dispute Rewa, Aastha Medical Store Rewa, MP News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article