Advertisment

पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

महोबा (उप्र), नौ जनवरी (भाषा) जिले के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव में शुक्रवार की शाम एक पहाड़ की खदान में पत्थर गिरने से उसमें दब गये एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisment

कबरई थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक पांडेय ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की शाम पहरा गांव के डिगरा पहाड़ की पत्थर खदान में काम कर रहे दो सगे मजदूर भाइयों के ऊपर भारी पत्थर गिर गया, जिसके नीचे दबने से चुन्नीलाल (24) की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका बड़ा भाई मातादीन (40) गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि कई मजदूर पहाड़ में विस्फोट के लिए मशीन से छेद (होल) कर रहे थे, तभी पहाड़ के ऊपरी हिस्से में चल रही जेसीबी मशीन की ठोकर से एक भारी पत्थर सरक कर दोनों भाइयों के ऊपर गिर गया और वे दब गए थे। पांडेय के अनुसार यह खदान एक पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के नाम आवंटित है।

पांडेय ने बताया कि मृत मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल का इलाज चल रहा है।

Advertisment

एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं ज़फ़र वैभव

वैभव

Advertisment
चैनल से जुड़ें