Advertisment

पत्नी की हत्या करने के बाद मजदूर ने की आत्महत्या

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

अमेठी (उप्र), 11 जनवरी (भाषा) अमेठी जिले के खौपुर बुजुर्ग गांव में एक मजदूर ने अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन से कटकर जान दे दी।

Advertisment

संग्रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद सिंह ने बताया कि श्याम ईंट भट्टे पर काम करने वाला मजदूर मिथिलेश (32) छत्तीसगढ़ का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि वह संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौपुर बुजुर्ग गांव में ईंट भट्ठे में काम करता था।

सिंह ने बताया कि उसने रविवार रात अपनी पत्नी ललिता देवी (28) से किसी बात पर विवाद होने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

Advertisment

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिथिलेश का ट्रेन से कटा शव सोमवार सुबह सहजीपुर के निकट रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर सिम्मी

सिम्मी

Advertisment
चैनल से जुड़ें