नई दिल्ली। कई बार आपने फिल्मों से लेकर समाचारपत्रों में में दून स्कूल के बारे में सुना होगा। कहा जाता है कि यहां अमीर बच्चें ही पढ़ने जाते है। लेकिन क्या ये आपको पता है कि दून स्कूल से भी महंगा एक स्कूल भारत में स्थित है। अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल के बारे में।
देहरादून को ‘स्कूल कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है
दरअसल, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को ‘स्कूल कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है। यहां एक से बढ़कर एक स्कूल हैं। जिसमें ‘द दून स्कूल’, ‘वेल्डम गर्ल्स स्कूल’, ‘दून इंटरनेशनल स्कूल’, ‘सेंट थॉमस’, ‘इकोल ग्लोबल इंटरनेशनल’ और ‘डीएवी पब्लिक स्कूल’ समेत कई बेहतरीन स्कूल हैं। वहीं देहरादून से कुछ ही दूरी पर स्थित है मसूरी। जहां लंढौर हिल स्टेशन है। इसी हिल स्टेशन में करीब 250 एकड़ में फैला है भारत का सबसे महंगा स्कूल ‘Woodstock School’।
6वीं से 12वीं तक के बच्चे यहां पढ़ते हैं
बतादें कि यह स्कूल सिर्फ महंगा ही नहीं है इसे दुनियाभर के प्रतिष्ठित स्कूलों में भी जाना जाता है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर से इस स्कूल में 6वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। सन 1854 में अंग्रेजों ने इस स्कूल को भारत में स्थापित किया था। यानी ये स्कूल 167 साल पुराना है। वुडस्टॉक 1960 में एशिया का पहला अमेरिकी मान्यता प्राप्त स्कूल बना था। जबकि साल 2019 में इसे आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय बैकलॉरिएट वर्ल्ड स्कूल के रूप में मान्यता दी गई थी।
यहां से कई मशहूर हस्तियों ने की है पढ़ाई
गौरतलब है कि इस स्कूल से कई मशहूर हस्तियों ने पढ़ाई की है। जिसमें मशहूर राइटर नयनतारा सहगल, बॉलीवुड एक्टर टॉम ऑल्टर, फिल्म मेकर रूचि नरैन, मशहूर राइटर स्टीफन ऑल्टर समेत कई हस्तियां इस स्कूल के स्टूडेंट रह चुके हैं।
इतनी है स्कूल की फीस
भारत के सबसे महंगे स्कूल में सालाना फीस 15 से 17 लाख रूपया है। यही नहीं एडमिशन के वक्त छात्रों से सिक्योरिटी के तौर पर 6 लाख रूपये लिए जाते हैं। इसमें से 4 लाख नॉन-रिफंडेबल होता है, जबकि 2 लाख रूपये को रिफंड कर दिया जाता है। वहीं अगर हम क्लास वाइज सालाना फीस को देखें, तो 6वीं से 8वीं तक 16.70 लाख रूपये है। 9वीं-10वीं के लिए 17.28 लाख रूपये हैं। जबकि 11वीं और 12वीं के लिए 18.53 लाख रूपये है।