Wood Sorrel Plant : ऐसा पौधा जो दागता है मिसाइल, गुस्से में करता है बम जैसे ब्लास्ट!

Wood Sorrel Plant : ऐसा पौधा जो दागता है मिसाइल, गुस्से में करता है बम जैसे ब्लास्ट! wood sorrel plant firing missiles blasts like a bomb in anger vkj

Wood Sorrel Plant : ऐसा पौधा जो दागता है मिसाइल, गुस्से में करता है बम जैसे ब्लास्ट!

Wood Sorrel Plant : वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। रूस द्वारा लगातार यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला कर रहा है। हमलों के बीच हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे मे बताने जा रहे है। जो मिसाइलों की तरह अपने बीज दागता है। बम की तरह ब्लास्ट करता है। हालांकि यह खबर सुनकर आपको हैरानी तो जरूर होगी। लेकिन इस पौधे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

गुस्से में करता है बमबारी

आइएसएफ अधिकारी सुशांत नंदा ने इस पौधे का वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे पौधे को छेड़ने पर पौधा अपना लक्ष्य साधकर मिसाइले दागता है। इस पौधे का नाम बुड सोरेल है। इस पौधे से जब कोई भी छेड़खानी करता है तो पौधा बमबारी करने लगता है। पौधे के इस वीडियो को देखकर आपकी भी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वुड सोरेल प्लांट जब गुस्सा होता है या इसको गुस्सा आता है या फिर जब कोई इसे छूने की कोशिश करता है तो यह अपने बीज ब्लास्ट करने लगता है। यह पौधा खासकर ब्राजील, साऊथ अफ्रीका और मैक्सिको देश में पाया जाता है।

4 मीटर तक जाते हैं बीज

जब इस पौधे के साथ कोई छोड़खानी करता है तो पौधा अपने बीज मिसाइलों की तरह फेंकने लगाता है। और जब यह पौधा ब्लास्ट करता है तो इसके बीज करीब 4 मीटर दूर तक गिरते है। आपको बता दे कि यह पौधे अपनी संग्रहित तनाव ऊर्जा के चलते बीज ब्लास्ट करने में सक्षम होते है। ऐसी परिस्थिति में पौधे उसे निशाना बनाते है, जो उन्हें छूकर उत्तेजित करता है। जैसे ही कोई पौधे को छूता है तो वह बम बनकर फायरिंग करने लगता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article