MP News: संपत्ति में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, रजिस्ट्री में 2% की मिलती है छूट

महिलाओं के नाम से रजिस्ट्री कराने पर 2% की छूट का प्रावधान रखा है वहीं पुरुषों के लिए यही ड्यूटी लगभग 12% की होती है।

MP News: संपत्ति में बढ़ी महिलाओं की हिस्सेदारी, रजिस्ट्री में 2% की मिलती है छूट

जबलपुर।  महिलाओं की संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं के नाम से रजिस्ट्री कराने पर 2% की छूट का प्रावधान रखा है वहीं पुरुषों के लिए यही ड्यूटी लगभग 12% की होती है। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री की छूट बीते साल से दी जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अब महिलाओं की हिस्सेदारी संपत्ति में बढ़ गई है।

महिलाओं की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत बढ़ी

1 साल के आंकड़ों की बात करें तो महिलाओं की संपत्ति में हिस्सेदारी लगभग 35% तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी संभव था इसलिए भी है क्योंकि बीते साल सरकार ने जबलपुर के 567 स्थानों की सरकारी गाइडलाइन में 7 से लेकर 70% तक वृद्धि की थी सरकारी गाइडलाइन बढ़ने से जमीन के रेट भी बढ़ गए जिससे बचने के लिए लोग अपने घर की महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराना आप पसंद कर रहे हैं।

121 करोड़ रुपए राजस्व मिला

वित्तीय वर्ष 2023 24 का राजस्व अप्रैल से जून का लक्ष्य जिला प्रशासन ने 124 करोड़ रुपए रखा हुआ था। जिसमें अभी तक 121 करोड़ रुपए राजस्व सरकार के खजाने में जमा हो गया है। साथी पूरे साल के लिए 585 करोड़ का शासन के तरफ से जबलपुर जिले को राजस्व का टारगेट मिला है। अधिकारी दावा करते हैं कि इस टारगेट को पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Earthquake: कर्नाटक में भूकंप के झटके हुए महसूस, नहीं पहुंचा लोगों को नुकसान

2000 Note Update: 2000 के नोटों को जमा कराने की अंतिम डेडलाइन पर वित्त मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

Dream Girl 2 Poster Release: आखिरकार रिवील हुआ कैरेक्टर पूजा का फेस, यूजर्स बोले-आपके लिए हीरोइन बनना है आसान

MP News: अमित शाह कल आएंगे भोपाल, तैयार हो सकता है फाइनल खाका

Chanakya Neeti: जीवन में सफल होने के लिए याद रखें चाणक्य की ये बातें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article