Women's Junior Hockey Asia Cup: दक्षिण कोरिया को हरा भारत बना चैंपियन

जूनियर वूमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने परचम लहरा दिया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर वूमेंस हॉकी एशिया कप का...

Women's Junior Hockey Asia Cup: दक्षिण कोरिया को हरा भारत बना चैंपियन

Hockey Asia Cup: जूनियर वूमेंस हॉकी एशिया कप में भारत ने परचम लहरा दिया है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जूनियर वूमेंस हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। जापान में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चार बार के चैंपियन दक्षिण कोरिया को 2-1 से हरा दिया।

यह भी पढ़ें... UP NEWS: इस लोकसभा सीट से लडूंगा चुनाव, बृजभूषण सिंह ने चुनाव से पहले भरी हुंकार

फाइनल मुकाबले में खेल की शुरूआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन अन्नू ने पेनल्टी कार्नर से 22वें मिनट में गोल पर मैच में भारत को बढ़त दिला दी। हालांकि, दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई में महज 3 मिनट बाद गोल कर दिया। कोरिया के लिए पार्क सियो येओन ने जवाबी गोल किया, जिससे स्कोर 1-1 हो गया।

हालांकि, 41वें मिनट में ही नीलम ने दक्षिण कोरियाई गोलकीपर को छकाते हुए भारत के लिए दूसरा गोल कर दिया। इसी के साथ भारत ने 2-1 के साथ मैच में बढ़त बना ली। मैच के तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने कई प्रयास किए, लेकिन भारतीय डिफेंस ने उन्हें गोल करने का मौका नहीं दिया और आखिरकार भारत ने अपना पहला जूनियर वूमेंस हॉकी एशिया कप का खिताब जीत लिया।

आखिरी बार चीन ने दी थी मात

आपको बता दें कि भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम आखिरी बार 2012 में हॉकी एशिया कप का फाइनल खेली थी, जिसमें भारत को चीन के हाथों 2-5 से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें...  Ujjain: बाबा महाकाल और काल भैरव को कर्नाटक के डिप्टी CM डी के शिवकुमार दिया धन्यवाद, किया यह दावा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article