Women’s Day 2022 : एक मां से लेकर जांबाज महिला का सफर तय करने वाली स्वाति

भोपाल। नारी एक मां, बेटी, पत्नी के Women’s Day 2022 साथ हर रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती हैं। ऐसे में जब देश की बात आए तो वो कभी पीछे नहीं हटती। महिला दिवस पर आज हम आपको एमपी की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। जो एक सिंगल पेरेंट होकर मां और पिता का फर्ज तो निभा ही रहीं हैं साथ ही देश की पहली महिला डिजास्टर फोर्स में शामिल होकर पूरी जांबाजी के साथ प्राकृतिक आपदा में लोगों की मदद भी करती हैं। यहां हम बात कर रहे हैं विदिशा निवासी स्वाति यादव की।
एसडीईआरफ में शामिल होकर बचाई लोगों की जान
मूलत: विदिशा की रहने वाली स्वाति स्टेट डिजास्टर मेनेजमेंट रिस्पांस्ड फोर्स में शामिल 30 महिलाओं में से एक हैं। आपको बता दें एसडीईआरफ की शुरुआत को 2014 में हुई थी। लेकिन भोपाल से शामिल दो महिलाओं में एक नाम स्वाति का भी शामिल है। जिसमें 2019 में इन्हें शामिल किया गया। आपको बता दें ये टीम प्राकृतिक आपदाओं के समय लोगों की मदद करती है। बीते दिनों गंजबासौदा में हुए कुंए वाले दर्दनाक हादसे में भी स्वाती ने टीम में शामिल होकर अपना कर्तव्य निभाया है। इन्होंने डिजास्टर मैनेंजमेंट की टीम में शामिल होकर एमपी का नाम रोशन किया है।
0 Comments