Today History: महिलाओं को सार्वजनिक सेवाओं की परीक्षा में भाग लेने का पात्र आज ही की दिन किया गया था घोषित, जानिए अन्य प्रमुख घटनाएं

नई  दिल्ली। देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।

10 December History: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है आज का दिन, जानें आज की कुछ मुख्य बातें

नई  दिल्ली। देश के इतिहास में 17 जुलाई का दिन महिलाओं के लिए खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह दिन है जब 1948 में महिलाओं को भी प्रशासनिक सेवा और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली। इससे पहले तक इन सेवाओं पर सिर्फ पुरुषों का अधिकार था।

देश और दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893 : इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

1919 : यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1947: भारत का यात्री जहाज रामदास मुंबई के निकट तूफान में फंसा, 625 लोगों की मौत।

1948 : भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली

1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2000: बिहार की राजधानी पटना में स्थित लोकनायक जयप्रकाश हवाई अड्डा पहुंचते समय अलायंस एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 60 लोगों की मौत।

2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर केप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।

2008 : अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइल और हेलीकॉप्टर से हमला किया।

2014: यूक्रेन और रूस सीमा के निकट मलेशिया एयरलाइंस का बोइंग 777 विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 298 यात्रियों की मौत।

2015: इराक के दियाला में हुए आत्मघाती बम हमले में कम से कम 120 लोगों की मौत, 130 अन्य घायल।

2018: हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: 19 जुलाई को BJP की बड़ी बैठक, बड़ी जिम्मेदारी को लेकर सूची होगी जारी!

Side Effects Of Breastfeeding Lying Down: क्या आप भी बच्चे को लिटाकर करवट लेकर पिलाती है दूध, जानें इसके साइड इफेक्ट

Oppo Reno 10: शानदार features के साथ भारत में लॉन्च हुआ ओप्पो का यह स्मार्टफोन, जानें कीमत

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में वैज्ञानिक एवं अन्य पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BMW NEW SUV: इस ब्रांड ने लॉन्च किया अपना नया एसयूवी मॉडल, रेंज रोवर वेलार को दे रहा टक्कर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article