Chhattisgarh News: बिलासपुर में महिला आयोग अध्यक्ष ने लंबित मामलों पर की सुनवाई, 18 केसों का हुआ निपटारा

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक बिलासपुर में आज सुनवाई करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला आयोग में दायर केसों की सुनवाई की।

Chhattisgarh News: बिलासपुर में महिला आयोग अध्यक्ष ने लंबित मामलों पर की सुनवाई, 18 केसों का हुआ निपटारा

बिलासपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक बिलासपुर में आज सुनवाई करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने महिला आयोग में दायर केसों की सुनवाई की। महिला आयोग की अध्यक्ष उपस्थिति में आज 37 केसों की सुनवाई हुई जिसमें 18 प्रकरणों का तो पूरी तरह निपटारा कर दिया गया। सुनवाई की जानकारी देते हुए किरणमई नायक ने बताया गया है कि बचे हुए अन्य प्रकरणों को रायपुर ट्रांसफर किया गया है।

आपसी सहमति से निपटाए मामले

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमई नायक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज प्रकरणों में देखने को मिला है कि नोटिस मिलने से पहले ही ज्यादातर मामलों में आपसी सहमति से सुलह हो गई है। यह एक अच्छा संकेत है कि महिलाएं आयोग में आवेदन कर रही है और पहले या दूसरी सुनवाई मे ही मामला सुलझ जा रहा है।

तीन साल में बिलासपुर में 14 बार सुनवाई

बता दें कि पिछले 3 सालों में अब तक 14 बार बिलासपुर में सुनवाई हो चुकी है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कुल 227 बार सुनवाई हो चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष ने प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल का किया समर्थन

जगदलपुर। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल को आड़ बनाकर एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस की नगर सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर आरोप लगाते हुए गरीब कर्मचारियों की सुध न लेने की बात कही है।

3 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं प्लेसमेंट कर्मचारी

3 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु कर दी है। हड़ताल की वजह से शहर में पेयजल सप्लाई और सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। ठेका प्रथा समाप्त करने, कर्मचारियों को नियमित करने और प्लेसमेंट कर्मियों को सेवा से पृथक न करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

CG Cabinet Meeting: भूपेश कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्यों नहीं काटना चाहिए बाल और नाखून, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Current Affairs Quiz in Hindi: 26 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

PM Modi Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कही यह बात

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी पर क्यों बांधते हैं अनंत, जानें इसे बांधने का मंत्र, तरीका

बिलासपुर न्यूज, महिला आयोग छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ न्यूज, किरणमई नायक, जगदलपुर न्यूज, Bilaspur News, Women's Commission Chhattisgarh, Chhattisgarh News, Kiranmai Nayak, Jagdalpur News,

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article