बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद: महिला ने काटी हाथ की नस, जानें पूरा मामला

Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में महिला ने काटी हाथ की नस, कथा में मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद: महिला ने काटी हाथ की नस, जानें पूरा मामला

हाइलाइट्स

  • बागेश्वर सरकार की कथा में मचा हड़कंप
  • धीरेंद्र शास्त्री से मिलने महिला ने की जिद
  • नहीं मिलने देने पर काटी हाथ की नस

Dhirendra Krishna Shastri: इंदौर शहर के हीरा नगर में चल रही बागेश्वर सरकार की कथा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने हाथ की नस काट ली। आपको बता दें कि महिला सेवादारों से जिद कर रही थी कि उसे महाराज से मिलने दिया जाए। महाराज से नहीं मिलने देने पर उसने अपने हाथ की नस काट ली। इसके बाद उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। मामला कनकेश्वरी धाम का है।

कथा स्थल कनकेश्वरी धाम पहुंची थी नस

बता दें कि मंगलवार शाम को सीमा नाम की महिला कथा स्थल कनकेश्वरी धाम पर पहुंची थी। कथा रात करीब 8 बजे समाप्त हुई। इसके बाद वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी।

महिला के जिद करने पर जब उसे सिक्योरिटी और अन्य लोगों  ने रोका तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई।

महिला के नस काटने के बाद हड़कंप मच गया। महिला को तुरंत कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें: Dhirendra Krishna Shashtri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा इंदौर में नाइट कल्चर बंद करवाएं कैलाश विजयवर्गीय

Dhirendra Krishna Shastri Katha: बागेश्वर सरकार इंदौर में करेंगे कथा, ये रास्ते रहेंगे बंद, जानें ट्रैफिक डायवर्सन रूट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article