MP News: छिंदवाड़ा में 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया ये बड़ा कदम; पुलिस जांच में जुटी

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं में एक महिला अपना चार बच्चों के साथ सुबह कूद गई।

MP News

Woman jumped into well with 4 children Local people saved woman and Their Children in Yadav locality of Tamia Hindi News

MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने एक कुएं (MP News) में एक महिला अपना चार बच्चों के साथ सुबह कूद गई। जैसे ही महिला ने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाई, उसके बाद हड़कप्प मच गया।

महिला के कूदने के तत्काल बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया और उसके साथ चारों बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते लोगों ने महिला को कूदते देख लिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने भी कुएं में बचाने के लिए छलांग लगा दी और उन्हें बचा लिया।

पारिवारिक विवाद के कारण उठाया यह कदम

पारिवारिक विवाद के कारण इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली धन्नू मालवी की 35 वर्षीय पत्नी कीर्ति मालवी ने अपने बच्चे 6 साल के चेतन, 4 वर्षींय हिमाक्षी, 2 वर्षींय प्रथम और डेढ़ साल की एक बच्ची के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। लोगों का कहना है कि महिला ने अपने पारिवारिक विवाद के कारण ही बच्चों के साथ कुएं में कूदी थी।

MP News

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंची और इस मामले की जांच की बात कह रही है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला का बच्चों के साथ इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या विवाद थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला के परिजन रह गए हैरान

वहीं, दूसरी ओर इस बात की जानकारी महिला के परिजनों को दी गई, तब वह भी हैरान रह गए और भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय मोहल्ले के लोगों का कहना था कि अगर महिला को किसी ने भी कूदते हुए नहीं देखा होता तो शायद यहां पर कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। महिला और उनके चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी महिला और उसके चारों बच्चे सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- Indore High Court Verdict: HC ने पलटा प्रशासन का फैसला, सभी आरोपियों को किया रिहा; चावल कालाबाजारी का था आरोप

ये भी पढ़ें- MP Utsav: आज से दिल्ली में दिखेगा मिनी मध्यप्रदेश, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ; खाने में मिलेंगे ये स्वादिष्ट व्यंजन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article