/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में अपने घर में बेहोश पाई गयी महिला की सोमवार को मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने विज्ञा देवी (55) को उसके घर में बंधक बना रखा था। यह महिला एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी की बहन थीं।
पुलिस ने बताया कि यह मामला उस समय सामने आया, जब महिला के परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे। महिला अचेत थीं और उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
भाषा पृथ्वी सिम्मी
सिम्मी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us