फांसी के फंदे पर झूली महिला, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस,दरवाजा तोड़कर बचाई जान

भोपाल। थाना अशोका गार्डन पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आज एक महिला की जान बच गई। पुलिस न केवल मौके पर पहुंची बाल्कि फांसी के फंदे पर झूली महिला को नीचे उतारा और 108 की मदद से इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस की इस सराहनीय कार्य को देखकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
ये है मामला
आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव को सूचना प्राप्त हुई कि पंजाबी बाग में करीब 42 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली है, तभी थाना प्रभारी स्टॉफ को लेकर तत्काल मौके पर पहुंचे एवं अंदर से बंद दरवाजे को तोड़ा गया एवं महिला को फंदे से उतार कर 108 की मदद से इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला बेहोश हो गई थी, फिलहाल महिला की हालत ठीक है और उसका इलाज जारी है। फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अशोकागार्डन पुलिस मामलें की जांच कर रही है।
इसके पहले भी पुलिस ने बचाई थी जान
उल्लेखनीय है कि इसके पहले अशोका गार्डन पुलिस पिता के साथ रह रही एक बेटी द्वारा फांसी लगाने के बाद बुजुर्ग/बेसहारा पिता ने बेटी के गम में हाथ की नश काटकर फांसी लगा ली है, जिसकी सूचना पर अशोकागार्डन पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौके पर पहुंचे एवं खिड़की तोड़कर बुजुर्ग को फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ है। उक्त दोनों सराहनीय कार्रवाई कर आमजन की जान बचाने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना कर थाना प्रभारी व उनकी टीम को नगद ईनाम देने की उद्घोषणा को गई है।