/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/twins.jpg)
केंद्रपाड़ा। (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में रविवार को एक निजी अस्पताल में एक महिला न ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है, जिनके दो सिर और तीन हाथ हैं लेकिन शरीर एक है। डॉक्टरों ने यह जानकारी दी। यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है। इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं। बच्चियों के सिर पूरी तरह से विकसित हैं। केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि नवजात दोनों मुंह से आहार सेवन कर रहे हैं और उनकी दो नाक है। जुड़वा बहनें एक-दूसरे से जुड़ी हैं और उनका शरीर एक है। उनके तीन हाथ हैं और दो पैर हैं। बच्चे का जन्म ऑपरेशन के जरिये एक निजी अस्पताल में हुआ था बाद में उसे केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।
11 प्रतिशत मामलों में ही ऐसा केस दिखा
एक रिसर्च के मुताबिक, केवल 11 प्रतिशत मामलों में ही ऐसा केस देखा जाता है। प्रेग्नेंसी के कुछ हफ्तों के बाद से ही जुड़वा बच्चों के विकास की पूरी प्रक्रिया आरंभ हो जाती है। कुछ हफ्तों के बाद से ही जुड़वा बच्चे बनाने के लिए फर्टिलाइज्ड एग के अलग होने की प्रक्रिया शुरू होती है। मगर जब विभाजन प्रक्रिया किसी कारण बीच में ही रुक जाए या फर्टिलाइज्ड एग अलग न हो पाएं, तो ऐसी स्थिति में ऐसे बच्चों का जन्म होता है, जिनके हाथ या पैर तो अलग हो सकते हैं, मगर शरीर आपस में जुड़ा होता है। एक लाख में ऐसे एक ही मामले आमतौर पर देखें जाते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us