भतीजे ने महिला को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात के बाद मौके पर खड़ा रहा आरोपी

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या की गई है। बताया जा रहा है भतीजे ने महिला की हत्या पारिवारिक विवाद की। मामला कटारा के बराई गांव का है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही मामले की सही जानकारी हो पाएगी।
जादू-टोना करवा रही थी
पुलिस ने बताया कि 27 साल राजू अपनी सगी ताई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। राजू को शंका थी कि उसकी ताई उस पर जादू-टोना करवा रही हैं। इसके कारण वह बीमार रहने लगा है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि कटारा हिल्स के बरई गांव की रहने वाली 50 साल की शांति बाई दोपहर करीब 2 बजे घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान राजू कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा और अपनी ताई से मारपीट शुरू कर दी। वह जान बचाने के लिए यहां-वहां भागी, लेकिन राजू ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। इससे वे मौके पर ही गिर गई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से एक-दो बार और किए। एएसपी भदौरिया ने बताया कि राजू का कहना है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा है। उसकी बीमारी का कोई इलाज नहीं निकल रहा है। उसे संदेह है कि उसकी ताई उस पर जादू-टोना करवा रही है। इस कारण उस पर दवाई का कोई असर नहीं हो रहा है। इससे वह बीमार होता चला जा रहा है। इसलिए उसने उनकी हत्या कर दी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
0 Comments