Pati Ki Juton se Pitai: जिम के बाहर महिला ने पति और प्रेमिका की जूतों से कर दी पिटाई! पुलिस ने दर्ज किया मामला, देखें वीडियो

Pati Ki Juton se Pitai: जिम के बाहर महिला ने पति और प्रेमिका की जूतों से कर दी पिटाई! पुलिस ने दर्ज किया मामला woman-beat-husband-and-girlfriend-with-shoes-outside-gym-police-registered-a-case

Pati Ki Juton se Pitai: जिम के बाहर महिला ने पति और प्रेमिका की जूतों से कर दी पिटाई! पुलिस ने दर्ज किया मामला, देखें वीडियो

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के सुजा फिटनेस सेंटर में एक महिला ने उसके पति और कथित प्रेमिका की जूतों से पिटाई लगा दी। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ बुलेट पर घूमते देखा गया है। दोनों के बीच इस बात को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। जब महिला ने अपने पति पर उस लड़की के साथ घूमने को लेकर बात की तो महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और कोई भी अफेयर होने से इंकार कर दिया। इसके बाद से पत्नी अपने पति का पीछा कर रही थी। पत्नी बीते दिनों पति का पीछा करते हुए सुजा फिटनेस सेंटर पहुंची यहां उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ बुलेट पर मस्ती करते हुए देखा। जब महिला ने अपने पति से इसको लेकर बात की तो वह भड़क गया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि इसमें पति की प्रेमिका ने भी साथ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अख्तर अपार्टमेंट के पीछे खानूगांव में रहने वाली उरबा शाहि (26) पति तलहा शमीम गृहिणी है।

[video width="352" height="640" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Video-2021-10-17-at-9.55.54-PM.mp4"][/video]

अफेयर के शक में की पिटाई

उरबा को अपने पति पर शक था कि वह किसी लड़की के साथ उसका अफेयर चल रहा है। हाल ही में उरबा ने अपने पति को युवती के साथ देखा था। जिसको लेकर वह अपनी बहन के साथ मौके पर पहुंची और पति और उसकी प्रेमिका के साथ मारपीट की थी। 15 अक्टूबर को सुबह पति तलहा और उसके माता-पिता के खिलाफ शाहजहांनाबाद थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। फिर पति को रंगे हाथ पकड़ने के लिए बहन फिजा को साथ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं सिदरा खान ने पुलिस को बताया कि वह तलहा शमीम की दोस्त है। बीते दिनों वह सुजा फिटनेस सेंटर में जिम कर रही थी। इसी दौरान उरबा आई और मारपीट करने लगी। मारपीट में तलहा को चोटें आईं हैं। मामले का वीडियो भी पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article