Amritpal Singh : हरियाणा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार ! अलगाववादी अमृतपाल सिंह समेत सहयोगियों को दी थी पनाह

हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी।

Amritpal Singh : हरियाणा पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार ! अलगाववादी अमृतपाल सिंह समेत सहयोगियों को दी थी पनाह

चंडीगढ़।  हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी। पुलिस ने बताया कि महिला को शाहबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधीक्षक ने दी जानकारी

आपको बताते चलें कि, कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।’’ पंजाब पुलिस ने पिछले शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article