Advertisment

महिला ने महाराष्ट्र के एक मंत्री पर लगाया बलात्कार का आरोप, मंत्री ने किया आरोपों से इनकार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 13 जनवरी (भाषा) एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की।

Advertisment

राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं।

मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं।

महिला (37) ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

Advertisment

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

मुंडे (45) ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं।

मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उसके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री बांटने पर रोक लगाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें