बिलासपुर: महिला ने हवलदार पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है। 40 वर्षीय महिला ने डीजीपी के नाम लेटर लिखकर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए। एसपी ने तुरंत हवलदार को हिर्री थाने से लाइन अटैच कर दिया। दरअसल हवलदार संजय श्रीवास्तव में महिला को झांसा दिया कि उसकी पत्नी से तलाश हो गया है। रतनपुर के महामाया मंदिर में उसने महिला से शादी भी कर ली, इतना ही नहीं महिला के ही पैसों पर वो शिरडी, मुंबई और गोवा भी घूमने गया। महिला का ये भी आरोप है कि हवलदार ने उससे 55 लाख रुपए हड़प लिए।
रतलान में भी पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप
इधर रतलाम के मंदसौर में भी एक महिला ने दो पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप लगाया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज
कर लिया गया है। यह मामला माणकचौक थाना क्षेत्र का है।
मुंगेली से गिरफ्तार महिलाओं के मर्डर का आरोपी
मुंगेली में पुलिस ने सीरियल किलर गैंग के दो आरोपियों को गिऱफ्तार किया है। सीरियल किलर गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक महिलाओं और युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाते थे और इसके बाद उनकी हत्या कर देते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपी एक और अन्य महिला की हत्या को काबूल लिया है।