भोपाल: मध्यप्रदेश में रात में पड़ रही उमस से अब राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। दो दिन में शुरु हो सकता है रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला, इस गिरावट के कारण मौसम में ठंडक देखी जा सकती है।
दरअसल, सोमवार के दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई थी जिसके बाद 24 घंटे में रात के तापमान में 1.6 डिग्री की कमी आई, पिछले एक हफ्ते से रात का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक ज्यादा बना हुआ था।
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का..
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अरब सागर से नमी आ रही थी। इसलिए हवा का रुख पूर्वी बना हुआ था। इसी वजह से बादल छाए हुए थे और यही कारण है कि रात का तापमान भी कम नहीं हो रहा था।
2.4 डिग्री लुढ़का दिन का तापमान
सोमवार को हुई तोज बारिश के बाद भोपाल में अगले दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन को तापमान में पारा करीब 2.4 डिग्री तक गिरा, और इसी वजह से उसम और तपिश से मामूली राहत मिली है। वहीं पिछले चार-पांच दिनों की तुलना में मंगलवार को शहर में तपिश भी कम थी।
31.9 डिग्री दर्ज किया गया तापमान
मंगलवार को दिन का तापमान 31.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रात में हुई बारिश के कारण सुबह के वक्त शहर में धुंध भी छाई थी। अब अगले चार-पांच दिन तक दिन के तापमान में ज्यादा कमी नहीं आएगी।