Advertisment

ठंड में गर्म पानी से नहाने के नुकसान: अगर आप भी करते हैं ये गलतियां तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकती है परेशानी

Winter Season Hot Water Bath (Sardi Me Garam Pani Se Nahane Ke Fayde Or Nuksan) ठंड का मौसम आ चुका है। ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। एक तरफ गर्म पानी से नहाने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं।

author-image
Rahul Garhwal
Winter Season Hot Water Bath

Winter Hot Water Bath: ठंड का मौसम आ चुका है। ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। एक तरफ गर्म पानी से नहाने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप भी ठंड में कुछ गलतियां करते हैं, तो आपके शरीर को परेशानी हो सकती है। हम आपको गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसानों के बारे में बता रहे हैं।

Advertisment

गर्म पानी से नहाने के फायदे

आयुर्वेद में ठंड में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद बताया गया है। इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। सर्दी और जकड़न की परेशानी दूर हो जाती है। मांसपेशियों को आराम मिलता है। शरीर की सफाई बेहतर तरीके से होती है। आप तरोताजा महसूस करते हैं।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

ठंड में गर्म पानी से नहाने के कुछ नुकसान भी हैं। अगर आप त्वचा की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो गर्म पानी से नहाने से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही गर्म पानी से नहाना चाहिए।

स्किन की नमी खत्म

ज्यादा देर तक गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। स्किन रूखी हो जाती है। जलन, खुजली और दरारें हो सकती हैं। अगर आप फिर भी गर्म पानी से नहाते हैं तो आपको मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना होगा।

Advertisment

सुस्ती की वजह गर्म पानी

[caption id="attachment_709289" align="alignnone" width="540"]hot water bathing in winter गर्म पानी से नहाने से शरीर सुस्त[/caption]

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप ठंड में ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपका शरीर ज्यादा सुस्त हो जाता है। गर्म पानी से नहाने के बाद बॉडी रिलैक्स मोड में आ जाती है। आपको ज्यादा नींद आ सकती है। आपका एनर्जी लेवल लो हो सकता है।

ज्यादा बढ़ सकता है शरीर का तापमान

ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आपके शरीर का तापमान ज्यादा बढ़ सकता है। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो हार्ट पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ सकता है। ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। सिर चकराना, थकावट और कमजोरी का अहसास हो सकता है। बॉडी को ओवरहीट होने से बचाना चाहिए। जब शरीर को ठंड लगती है तो इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स बनाता है, ये इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने में सहायक होती हैं। शरीर ओवरहीट होने पर इम्यून सिस्टम सही से काम नहीं कर पाता है।

Advertisment

गर्म पानी से बालों को नुकसान

ज्यादा गर्म पानी आपके बालों को नुकसान पहुंचाता है। बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। सिर की नमी खत्म हो जाती है। शरीर पर भले ही गर्म पानी का इस्तेमाल करें, लेकिन सिर सामान्य तापमान वाले ठंडे पानी से ही धोना चाहिए।

कैसे पानी से नहाएं ?

[caption id="attachment_709290" align="alignnone" width="535"]thand me thande pani se nahane ke fayde, सामान्य तापमान वाले पानी से नहाना बेहतर विकल्प[/caption]

ठंड में नहाने के लिए पानी ना ज्यादा गर्म और ना ही ज्यादा ठंडा होना चाहिए। गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। अगर पानी ज्यादा गर्म है तो उसे अनुकूल तापमान पर लाएं और फिर नहाएं। अगर आप गर्म पानी से ही नहाना पसंद करते हैं तो ज्यादा देर तक ना नहाएं। गर्म पानी से नहाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: सर्दियों में भी हाथ रहेंगे सॉफ्ट और स्मूथ, अपनाएं ये जरूरी टिप्स

सर्दियों में भी ठंडा पानी नुकसानदायक नहीं

आयुर्वेद में ठंड में भी ठंडे पानी को नुकसानदायक नहीं बताया गया है। अगर आपकी इम्युनिटी मजबूत है और सर्दी की समस्या नहीं है तो आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं। जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है, उन्हें ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। किस तरह के पानी से नहाने से आप ज्यादा स्वस्थ और अच्छा महसूस करते हैं, आपको उसी का इस्तेमाल करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:ठंड में बर्तन धोने में नहीं होगी दिक्कत! गर्म पानी के लिए किचन में लगाएं यह सस्ते हीटर

Advertisment
winter bathing tips thand me thande pani se nahane ke fayde thand me kaise nahaye thand me garam pani se nahane ke nuksan thand me garam pani se nahane ke fayde risks of hot water bath hot water Vs cold water hot water bathing in winter Cold Water Vs Warm Water benefits of hot water bath
Advertisment
चैनल से जुड़ें