ISRO CHANDRAYAAN-3: क्या चंद्रयान-3 के लॉन्च में शामिल होंगे PM मोदी?

ISRO CHANDRAYAAN-3: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान -3 का लॉन्च शुक्रवार को दोपहर 2 बज कर 35 मिनट..

ISRO CHANDRAYAAN-3: क्या चंद्रयान-3 के लॉन्च में शामिल होंगे PM मोदी?

ISRO CHANDRAYAAN-3: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान -3 का लॉन्च शुक्रवार को दोपहर 2 बज कर 35 मिनट पर निर्धारित किया गया है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो नें सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से  चंद्रयान -3 मिशन को लॉन्च किया जाना है।

इस मिशन का उद्देश्य

चंद्रयान-3 मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्र भूविज्ञान और पर्यावरण का पता लगाना है। बता दें, चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने का यह भारत का दूसरा प्रयास है, जिससे इसरो को काफी उम्मीदें हैं।

तय समय पर कर ली गई हैं तैयारियां पूरी

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने यह बताया है कि चंद्रयान-3 मिशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं है और यह अब लॉन्च के लिए तैयार है।

जब इसरो प्रमुख से  चंद्रयान-2 जैसी घटना चंद्रयान-3 के साथ न हों सवाल पूछा गया तो,  सोमनाथ ने बताया कि पिछला मिशन "बहुत ही माइनर मिस्टेक" के कारण अपने अंतिम चरण में विफल हो गया था।हालाँकि, पहचाने गए कमियों को ठीक कर लिया गया है, और सिस्टम में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

चंद्रयान-3 में किए गए हैं कई अहम बदलाव

इसरो ने अंतरिक्ष यान की उच्च गति से उतरने की क्षमता को बढ़ाया है, बिजली उत्पादन क्षमता में सुधार किया है। साथ ही अतिरिक्त सेंसर के माध्यम से दबाव और भटकाव को संभालने की क्षमता को मजबूत किया है। हालांकि इस बार रोवर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री को भेजा गया है निमंत्रण

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रमा पर महत्वाकांक्षी मिशन के लॉन्च का गवाह बनने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण भेजा गया है।

अब देखने वाली बात यह होगी की क्या प्रधानमंत्री मोदी 2019 में चंद्रयान -2 के लॉन्च जैसे इस बार भी यहां मौजूद रहेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें: 

BPSC Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए अब इतने तारीख तक करें आवेदन, बढ़ी अंतिम तिथि

ICC Women’s T20 Ranking: महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप 10 में पहुंची हरमनप्रीत,जानिए किस खिलाड़ी को क्या मिला स्थान

Uttarkashi Landslide: उत्तरकाशी में लैंड स्लाइड से इंदौर, भोपाल यात्रियों के साथ हादसा, गाड़ियों पर गिरा पहाड़

पर्यटन के सबसे अद्भुत जगहों में से एक है Van Vihar, स्वर्ग में खड़े होने का कर सकते है अनुभव

Asian Athletics Championship: डोप टेस्ट, खिलाड़ियों के नाम वापस लेने बावजूद भारत को एशियाई एथलेटिक्स में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

SPACE AGENCY ISRO , ISRO CHANDRAYAAN-3,  ISRO MOON MISSION, INDIAN CHANDRAYAN 3, SATISH DHAVAN LAUNCH CENTER, अंतरिक्ष यान, चंद्रयान-3 मिशन, श्रीहरिकोटा, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, पीएम मोदी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article