Advertisment

क्या फिर इजरायल की सत्ता में आएगें Benjamin Netanyahu? राष्ट्रपति ने सरकार गठन का दिया मौका

क्या फिर इजरायल की सत्ता में आएगें Benjamin Netanyahu? राष्ट्रपति ने सरकार गठन का दिया मौका, Will Benjamin Netanyahu come to power in Israel again President gave a chance to form government

author-image
Shreya Bhatia
क्या फिर इजरायल की सत्ता में आएगें Benjamin Netanyahu? राष्ट्रपति ने सरकार गठन का दिया मौका

यरूशलम। (एपी) इजराइल के राष्ट्रपति ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को देश की त्रिशंकु संसद में सरकार बनाने की कोशिश करने का कठिन कार्य सौंपा है और इस तरह भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे नेतन्याहू को कार्यकाल जारी रखने का मौका मिल गया है। राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन ने अपनी घोषणा में कहा कि किसी पार्टी नेता को 120 सीटों वाली संसद (नेसेट) में बहुमत लायक समर्थन नहीं मिला है। हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि कई लोगों का मानना है कि नेतन्याहू अपनी कानूनी समस्याओं के कारण पद पर रहने के लायक नहीं हैं।

Advertisment

नेतन्याहू के नाम की 52 सांसदों ने की सिफारिश

इसके बावजूद उन्होंने कहा कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बने रहने से रोकता हो और नवनिर्वाचित संसद में 13 दलों से परामर्श के बाद उन्हें लगता है कि नेतन्याहू अन्य किसी उम्मीदवार की तुलना में नयी सरकार बनाने के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ पात्र हैं। रिवलिन ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें यह काम सौंपने का फैसला कर लिया है।’’

नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार

नेतन्याहू के पास अपने पर मुकदमे के दौरान गठबंधन बनाने का प्रयास करने के लिए छह सप्ताह तक का समय है। उन्हें नेसेट में सर्वाधिक 52 सीटों का समर्थन प्राप्त है। लेकिन अभी उन्हें अब भी कुछ सीटों की जरूरत है क्योंकि बहुमत के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। ऐसे में नेतन्याहू अपने कुछ विरोधियों को लुभाने का प्रयास कर सकते हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें