Advertisment

झगड़े के बाद पत्नी की गोली मारकर खुद को फांसी लगायी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कासरगोड, नौ जनवरी (भाषा) केरल के कनाथुर में दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति ने शनिवार को झगड़े के बाद अपनी पत्नी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि 44 वर्षीय विजयन ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी बेबी (37) को गोली मार दी और बाद में दोपहर में फांसी लगा ली। सिर पर गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराध करने के तुरंत बाद विजयन ने परिसर में एक पेड़ से फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि उसने अपनी पत्नी पर हमला करने के लिए एक देसी कट्टे का इस्तेमाल किया ।

Advertisment

पुलिस के अनुसार अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया और जांच जारी है।

भाषा शुभांशि माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें