Gwalior News: पत्नी मायके से नहीं लाई दहेज तो पति ने पिला दिया एसिड, ट्वीट के बाद जागी पुलिस

Gwalior News: पत्नी मायके से नहीं लाई दहेज तो पति ने पिला दिया एसिड, ट्वीट के बाद जागी पुलिस Wife did not bring dowry from maternal home, husband gave acid to her, police woke up after tweet

Gwalior News: पत्नी मायके से नहीं लाई दहेज तो पति ने पिला दिया एसिड, ट्वीट के बाद जागी पुलिस

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे उसके पति ने एसिड पिला दिया। एसिड के बाद महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ग्वालियर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। महिला की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने विवाहिता की मां की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ दहेज एक्ट और मारपीट का मामला दर्ज किया था। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा ने विवाहिता को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि दिल्ली में विवाहिता के मजिस्ट्रेट के सामने ट्वीट कराएं। विवाहिता ने अपने पति के साथ ससुराल वालों के खिलाफ भी बयान दिए हैं। दल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा के ट्वीट के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला...
यह मामला ग्वालियर जिले में आने वाले घाटीगांव थाना के डाटी सिमरिया गांव का है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय शशि जाटव की शादी इसी साल 17 अप्रैल को हुई थी। शशि की शादी डबरा जिले के रामगढ़ में रहने वाले वीरेन्द्र जाटव के साथ हुई थी। शादी में शशि के मायके वालों ने करीब 10 लाख रुपए खर्च किए थे। अब शादी के बाद ससुसार वाले तीन लाख रुपए की मांग कर रहे थे। शशि ने अपने मायके की आर्थिक हालत ठीक नहीं होने का हवाला देकर पैसे लाने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर शशि और उसके पति के बीच झगड़ा होता रहता था। शशि के ससुराल वाले भी उसे दहेज को लेकर तंग करते थे। इसी दौरान एक दिन शशि और उसके पति की लड़ाई हो गई। लड़ाई के बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे एसिड पिला दिया। एसिड से शशि के अंग जल गए। महिला को ग्वालियर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को दिल्ली रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article