Copper Utensils In Summer : गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तनों का उपयोग

Copper-Utensils-In-Summer : गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तनों का उपयोग why-you-should-not-use-copper-utensils-in-summer-pds

Copper Utensils In Summer : गर्मियों में क्यों नहीं करना चाहिए तांबे के बर्तनों का उपयोग

नई दिल्ली। अगर आप भी गर्मियों के Copper-Utensils-In-Summer दिनों में तांबे का इस्तेमाल करते हैं। तो ये खबर आप जरूर पढ़ लें। आपको बता दें गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने लगता है ऐसे में अगर आप तांबे के बर्तनों का उपयोग खाने के लिए करते हैं तो ये आपकी सेहत बनाने की जगह बिगाड़ भी सकता है। वो इसलिए क्योंकि तांबे में खाना पकाने के कारण शरीर में कॉपर की मात्रा बढ़ जाती है जो आपके शरीर पर भारी पड़ सकती है।

किन चीजों में किया जा सकता है तांबे का उपयोग —
विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप गर्मियों में पानी पीने के लिए तांबे के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं वह भी आप अगर सुबह के समय उपयोग किया जा सकता है। लेकिन अगर आप खाना बनाने में इसका उपयोग करते हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि गर्मी में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में तांब के बर्तन का उपयोग इन समस्याओं को और अधिक बढ़ा देता है। साथ ही इसके साइड इफेक्ट आपके शरीर पर बढ़ सकते हैं।

बढ़ सकती हैं ये परेशानी —
1 — भूख में कमी आना।
2 — नकसीन फूटना।
3 — शरीर का तापमान बढ़ना।
4 — कॉपर की मात्रा बढ़ने से डायरिया की शिकायत हो जाना।
5 — ब्लोटिंग होना।

तांबे के बर्तन में किन चीजों का उपयोग है वर्जित —
आपको बता दें चिकित्सकों के अनुसार यदि तांब के बर्तन में खट्टी चीजों और दूध का उपयोग किया जाता है तो ये आपके शरीर में एसिडिक रिएक्शन यानि अम्लीय प्रक्रिया को बढ़ा देता है। ऐसे में ये आपके शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप भी तांबे के बर्तन में खट्टी चीजें उपयोग करते हैं तो ऐसे में आपको उल्टी, दस्त और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

बच्चों पर इसके उपयोग का असर —
अगर तांबे के बर्तन का उपयोग बच्चों के लिए किया जाता है तो उनमें चक्कर आने की समस्या हो सकती है। जिससे इनकी फिजिकल एक्टिविटी प्रभावित होती है।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article