Gaganyaan Test Flight: क्यों रोकी गई मिशन गगनयान के क्रू मॉड्यूल की लांचिंग? जानें ISRO चीफ ने क्या कहा, अब इस समय होगी लॉन्चिंग

Gaganyaan Test Flight: गगनयान का आज होने वाला परीक्षण टाल दिया गया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि यान का ट्रायल आज नहीं हो सका।

Gaganyaan Test Flight: क्यों रोकी गई मिशन गगनयान के क्रू मॉड्यूल की लांचिंग? जानें ISRO चीफ ने क्या कहा, अब इस समय होगी लॉन्चिंग

Gaganyaan Test Flight: गगनयान का आज होने वाला परीक्षण टाल दिया गया है। इसरो चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि यान का ट्रायल आज नहीं हो सका। यान को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन लॉन्चिंग से महज पांच सेकेंड पहले टेस्ट मिशन को रोकना पड़ा। इसरो चीफ ने बताया कि इंजन इग्निशन नहीं हो पाया।

उन्होंने बताया कि तकनीकी कारणों से टीवी-डी 1 बूस्टर उड़ान नहीं भर सका। भारत का गगनयान मिशन 2040 के लिए तैयार किया जा रहा है। इसरो आज पहली टेस्टिंग के रूप में मिशन को श्रीहरिकोटा से लॉन्च कर इसकी लैंडिंग बंगाल की खाड़ी में कराने वाला था।

महत्वाकांक्षी गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम से जुड़े पेलोड के साथ उड़ान भरने वाले परीक्षण यान में विसंगति का पता लगाकर उसे दूर कर दिया है और अब प्रक्षेपण शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह घोषणा की।

इसरो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रक्षेपण रोके जाने के कारण का पता लगा लिया गया है और उसे दुरुस्त कर दिया गया है। प्रक्षेपण आज पूर्वाह्न 10 बजे होगा।’’ रॉकेट का प्रक्षेपण पहले सुबह आठ बजे के लिए निर्धारित था, लेकिन बाद में इसे दो बार कुल 45 मिनट के लिए टाला गया।

इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने इसके बाद बताया कि किसी विसंगति के कारण प्रक्षेपण तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि टीवी-डी1 रॉकेट का इंजन तय प्रक्रिया के अनुसार चालू नहीं हो सका था। होल्‍ड का कारण खराब मौसम के कारण आई तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। तकनीकी खराबी के कारण इंजन सामान्‍य रूप से स्‍टार्ट नहीं हो पाया। रॉकेट की कैपेसिटी रीडिंग के बाद लॉन्‍च को करीब 5 सेकंड पहले रोक दिया

गया। इसरो की ओर से कहा गया है कि गगनयान की टेस्‍ट फ्लाइट की लॉन्चिंग को लेकर जल्‍द ही अपडेट किया जाएगा। माना जा रहा है कि अगली लॉन्चिंग में कुछ दिनों का समय भी लग सकता है।

https://twitter.com/isro/status/1714991319473602987

Gaganyaan, Gaganyaan mission test flight 2023, ISRO Gaganyaan mission,Gaganyaan crew module, gangayaan news,gangayaan live,gangayaan launch video,gangayaan launch video live,dd news,isro facebook page,Gaganyaan Mission test flight,isro chief s somanath, Gaganyaan Mission test flight

ये भी पढे़ं:

MP Election 2023: भोपाल में आज से भरे जाएंगे नामांकन, जारी हो सकती है बीजेपी की अगली लिस्ट

Weather Update Today: इन 3 राज्यों में बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Hottest Chilli Peppers: दुनिया की 5 सबसे तीखी म‍िर्च, देंखे तस्वीरें

Korean Girl Beauty: क्या आप भी चाहती है कोरियन गर्ल जैसी खूबसूरती, अपना लीजिए ये खास तरीके

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जानें अपना राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article