Advertisment

रोचक जानकारी : पुलिस की यूनिफॉर्म में कंधे पर ये रस्सी क्यों बांधी जाती है, जानिए

रोचक जानकारी : पुलिस की यूनिफॉर्म में कंधे पर ये रस्सी क्यों बांधी जाती है, जानिए Why this rope is tied on the shoulder in police uniform, know vkj

author-image
deepak
रोचक जानकारी : पुलिस की यूनिफॉर्म में कंधे पर ये रस्सी क्यों बांधी जाती है, जानिए

रोचक जानकारी : जब भी आपके आसपास कोई घटना होती है जैसे चोरी, डकैती या मर्डर तो सबसे पहले जिन्हें इस बात की जानकारी दी जाती है, वो पुलिस ही होती है। पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है।

Advertisment

अगर आज लोग आराम से अपने घरों में चौन की नींद सो पाते हैं तो इसके पीछे भी पुलिस का बड़ा रोल होता है। आपने भी अपने आसपास कभी न कभी तो पुलिस को जरुर देखा होगा। हो सकता है बहुत से लोग उनसे मिले भी हों। परन्तु क्या आपने कभी पुलिस की यूनिफॉर्म को ध्यान से देखा है।

अगर हां, तो आपने ध्यान दिया होगा कि पुलिस वालों के कंधे पर एक रस्सी बंधी होती है। क्या आप यह जानते हैं कि क्यों पुलिस की यूनिफॉर्म में वो रस्सी लगी होती है और आखिर उसका काम क्या होता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि पुलिस की यूनिफॉर्म में वो रस्सी क्यों लगाई जाती है। साथ ही उसका काम क्या होता है।

रस्सी को क्या कहते हैं?

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें कि पुलिस की यूनिफॉर्म में लगी हुई वो रस्सी ऐसे ही नहीं लगाई जाती। उस रस्सी का अपना एक काम होता है। परन्तु क्या आप जानते हैं, कि आखिर पुलिस यूनिफॉर्म में लगी इस रस्सी को कहते क्या हैं। अगर नहीं, तो हम आपको बता दें कि पुलिस यूनिफॉर्म में लगी उस रस्सी को लनयार्ड कहते है। अगर आपने भी कभी इस रस्सी को ध्यान से देखा होगा तो आप यह जानते होंगे कि उनकी वो रस्सी पुलिस वालों की पॉकेट में डली हुई होती है। उनकी उस रस्सी के साथ सीटी बंधी हुई होती है, जो सीधे उनकी जेब में रखी होती है।

Advertisment

रस्सी में लगी सीटी का क्या काम

अब आपको बताते हैं कि उस सीटी का काम क्या होता है। दरअसल, पुलिस वाले उस सीटी का इस्तेमाल किसी तरह की इमरजेंसी पड़ने पर करते हैं। जैसे अगर किसी पुलिस वाले को इमरजेंसी स्थिति में किसी गाड़ी को रोकना हो या फिर किसी आपातकालीन स्थिति में उन्हें अपने किसी सहयोगी पुलिस वाले को कोई संदेश देना हो, तब वो आपको इस सीटी का इस्तेमाल करते हुए नजर आएंगे।

why lanyard in police uniform why is this rope attached to police uniform lanyard in police uniform lanyard in police pocket lanyard in pocket knowledge news in hindi knowledge news knowledge interesting facts Facts fact about lanyard in police uniform fact amazing facts
Advertisment
चैनल से जुड़ें