Ayodhya: होटल खोलने छोटी-बड़ी कंपनियों में लगी होड़, जानिए क्यों

Ayodhya उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चलते ताज, रैडिसन और आईटीसी होटल, ओयो जैसी कंपनियां होटल खोलने की तैयार में।

Ayodhya: होटल खोलने छोटी-बड़ी कंपनियों में लगी होड़, जानिए क्यों

नई दिल्ली। Ayodhya देश में धार्मिक पर्यटन के तेजी से बढ़ने और अगले साल राम मंदिर के शुरू होने की उम्मीदों के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। Hotel ताज, रैडिसन और आईटीसी होटल जैसे प्रमुख पांच सितारा ब्रांड, ओयो जैसे सस्ते होटलों के साथ बड़ी संख्या में कंपनियां वहां होटल खोलने की तैयारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- ATM Fraud: एटीएम से पैसा निकालने गए लोगों को चूना लगा रहे ठग, बैंकों से कोई मदद नहीं

आईटीसी होटल्स भी अवसर तलाश रहे

उत्तर प्रदेश सरकार का भविष्य में अयोध्या Ayodhya में 25,000 कमरों का लक्ष्य है। टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने दो नई संपत्तियां खोलने की योजना बनाई है।Hotel  रैडिसन की भी ऐसी ही योजना है। एक अन्य प्रमुख कंपनी आईटीसी होटल्स भी अयोध्या में अवसरों की तलाश में है। अयोध्या मास्टर प्लान-2031 के तहत 2031 तक वहां सालाना चार करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। अभी यह आंकड़ा दो करोड़ का है।

यह भी पढ़ें- Midday Meal: बाजरे की रोटी और खिचड़ी का स्वाद चखेंगे बच्चे, जानिए इसके पोषक तत्व

ओयो की यह है योजना

होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाले मंच ओयो ने 2023 में अयोध्या Ayodhya विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के सहयोग से 50 नई संपत्तियों को जोड़ने की योजना बनाई है। इनमें 25 होमस्टे और 25 छोटे और मध्यम आकार के Hotel होटल (10 से 20 कमरों वाले) होंगे।

यह भी पढ़ें- अब शाही ठाठ-बाट से महलों में होगी शादी! देशी-विदेशी जोड़े भी यूपी में इन जगहों पर ले सकेंगे सात फेरे

आईएचसीएल Hotel के कार्यकारी उपाध्यक्ष - रियल एस्टेट एंड डेवलपमेंट सुमा वेंकटेश ने कहा कि आध्यात्मिक पर्यटन, जो प्राचीन काल से भारत में अस्तित्व में है, हाल के दिनों में और लोकप्रिय हुआ है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद। अब लोग वास्तविक जीवन के गहरे अर्थ खोजना चाहते हैं।

बुनियादी-पर्यटन ढांचे की जरूरत

उन्होंने कहा कि अयोध्या Ayodhya में राम मंदिर बन रहा है और अब अधिक से अधिक लोग वहां आ रहे हैं। ऐसे में अयोध्या Hotel में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे, पर्यटन ढांचे की जरूरत होगी। अयोध्या एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है। इसे भगवान की जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- World’s Biggest Scheme: यह है दुनिया की सबसे बड़ी योजना!, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया

आईएचसीएल ने अयोध्या में दो नई संपत्तियों के प्रबंधन के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें विवांता ब्रांड के तहत एक 100 कमरों वाला होटल और दूसरा 120 कमरों वाला जिंजर होटल शामिल है। इन होटल के 36 माह में परिचालन में आने की उम्मीद है।

इसीलिए मची होड़

भारतीय होटल संघ के उपाध्यक्ष एवं रैडिसन होटल Hotel समूह के मानद चेयरमैन एवं प्रमुख सलाहकार-दक्षिण एशिया के बी काचरू ने भी इस बात पर सहमति जताई कि अब पर्यटकों में अयोध्या आने को लेकर रुचि बढ़ी है। उन्होंने कहा कि हर साल दो करोड़ लोग अयोध्या Ayodhya जा रहे हैं। यह काफी उत्साहवर्द्धक संकेत हैं। यह संख्या मास्टर प्लान के तहत 2031 तक चार करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कहीं यह 10 बड़ी बातें, जानिए पहले कही बातों का क्या पड़ा असर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article